लोकवाणी से मिलती है योजनाओं के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की जानकारी- खाद्य मंत्री भगत

लोकवाणी से मिलती है योजनाओं के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत की जानकारी- खाद्य मंत्री भगत

ब्यूरो चीफ/सरागुजा//   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 21 कड़ी को खाद्य मंत्री  अमरजीत भगत ने  उनके निवास कार्यालय में आमजनां के साथ सुनी। उन्होंने लोकवाणी के संबंध में कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री का जनता से सीधे जुड़ने का अनूठा पहल है। लोकवाणी से न केवल शासकीय योजनाओ, निर्णयों बल्कि प्रदेश की  सांस्कृतिक विरासत की भी जानकारी मिलती है। इस कार्यक्रम के द्वारा जनता स्वयं की या अपने गांव की समस्या भी मुख्यमंत्री को बता सकते है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

लोकवाणी की 21 वीं में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का विषय ‘जिला स्तर पर विशेष रणनीति से विकास की नई राह’ है। इसमें स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए समस्याओं को चिन्हित करना, उनके समाधान की तलाश करना, उन्हें लागू करना और जनता को राहत दिलाना है। इस कड़ी में सभी जिलों के समन्वित विकास के लिए स्थानीय जनता की सोच, इच्छा तथा अपेक्षा के अनुरूप काम करने में जिला प्रशासन को और अधिक सक्षम बनाया जा रहा है। इस तरह राज्य में प्रत्येक व्यक्ति को सशक्त बनाते हुए विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर नवा छत्तीसगढ़ को गढ़ा जा रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि गणेश चतुर्थी, नवा खाई तथा विश्वकर्मा जयंती जैसे कई पावन पर्वों के अवसर पर इस महीने के लोकवाणी का प्रसारण हो रहा है। आप सभी सावधानी तथा सुरक्षा के साथ इन पर्वों को खुशी-खुशी मनाते हुए सामाजिक एकता, सौहार्द्र और समरसता की हमारी महान विरासत को आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि प्रशासनिक इकाई के रूप में जिलों को महत्व देते हुए हमने अल्प समय में ही 5 नये जिले बनाने की पहल की है।

साथ ही जिला स्तर पर जनहितकारी योजनाएं, कार्यक्रम और अभियान संचालित करने की खुली छूट दी है ताकि स्थानीय जनता की सोच, इच्छा और अपेक्षा के अनुरूप काम करने में जिला प्रशासन अधिक सक्षम हो सके। मुख्यमंत्री  बघेल ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य जनता को सशक्त करना है और विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है और हम सबको मिलकर ’नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ना है। लोकवाणी को जिले के सभी जनपदों  और ग्राम पंचायतों में भी सुना गया।