Advertisement

सूरजपुर जिले के 45 स्काउट ,गाइड,रोवर रेंजर को मिला रज्यपाल अवार्ड

सूरजपुर जिले के 45 स्काउट ,गाइड,रोवर रेंजर को मिला रज्यपाल अवार्ड

छात्रों में सेवा भावना बीज बोने स्काउट जरूरी:- रामदत्त पटेल

जिले के स्काउटिंग गतिविधियों में हो रही बढ़ोत्तरी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सूरजपुर: जिले में स्काउटिंग में बेहतर कार्य करने वाले स्काउट,गाइड, रोवर, रेंजरों का चयन राज्यपाल पुरस्कार के लिए हुवा था। जिसको रायपुर स्थित राजभवन भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ द्वारा राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण अलंकरण समारोह दिनांक 08 सितंबर 2021 को सम्पन्न हुआ। जिसमें छत्तीसगढ़ सहित सूरजपुर जिले के 45 स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर, को राज्यपाल ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किये। कोविड-19 प्रोटोकॉल के कारण सूरजपुर जिला का प्रतिनिधित्व स्काउट अमन कुमार देवांगन सुभाष चंद्र बोस ओपन ट्रूप भटगांव को महामहिम राज्यपाल अनुसुईया उईके के हाथों सम्मानित किया गया। अलंकरण समारोह में महामहिम राज्यपाल के साथ-साथ भारत स्काउट्स एवं गाइड के अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री छत्तीसगढ़ शासन डॉ0 प्रेम साय टेकाम, उपाध्यक्ष शकुंतला साहू, राजेश अग्रवाल, राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चंद्राकर राज्य मुख्य आयुक्त, राज्य सचिव कैलाश सोनी थे।
राज्यपाल अनुसुईया उईके ने कहा भारत स्काउट एवं गाइड संस्था बच्चों में अनुशासन और राष्ट्रीयता की भावना जागृत करता है। शिक्षा मंत्री टेकाम ने स्काउट गाइड यूनिफॉर्म देने की घोषणा की। सूरजपुर जिले से आर0डी0 पटेल स्काउट मास्टर माध्यमिक शाला गोवर्धनपुर से 06स्काउट ,प्रेम सिंधु मिश्रा स्काउट मास्टर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर से 06स्काउट ,गोवर्धन सिंह स्काउट मास्टर सुभाष चंद्र बोस ओपन ट्रूप भटगांव से 5 स्काउट, अरुणा एक्का गाइड कैप्टन शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय सलका से 06 गाइड ,प्रभावती प्रजापति गाइड कैप्टन लक्ष्मी बाई ओपन गाइड दल केशवनगर से 6 गाइड ,विनय तिवारी रोवर लीडर शासकीय उत्तर मध्य विद्यालय करेसी से 4 रोवर, मीना रजवाड़े रेंजर लीडर,सावित्रीबाई फुले ओपन रेंजर टीम भटगांव से 04 रेंजर को राजपाल अवार्ड प्राप्त हुआ। सभी राज्यपाल पुरस्कार पाने वाले स्काउट गाइड रोवर रेंजर को अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग जिला अध्यक्ष स्काउट गाइड संघ, दुर्गाशंकर दीक्षित जिला संघ मुख्यायुक्त, व्ही0 के0 रॉय पदेन जिला आयुक्त व जिला शिक्षा अधिकारी और जिला प्रशिक्षण आयुक्त रामदत्त पटेल, जिला सचिव उमेश गुर्जर, संगठन आयुक्त स्काउट बेलभद्र देवांगन जिला, अरुणा एक्का जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड), संगठन आयुक्त स्काउट बेलभद्र देवांगन, विकास खण्ड सचिव प्रेमसिन्धु मिश्रा, अशोक दुबे, कुंजलाल यादव, विजेंद्र साहू, चित्रकान्त जायसवाल,असफाक अली, कृष्ण कुमार ध्रुव रोवर लीडर प्रेमनगर एवं स्काउट गाइड जिला मीडिया प्रभारी, काउंसलर गोवर्धन सिंह ,कौशिल्या मलिक , मीना राजवाड़े, धनेशरी राजवाड़े,सरिता गोस्वामी एवं नन्द कुमार सिंह ने बधाई दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47