Advertisement

सूरजपुर : भाजयुमो जिला अध्यक्ष पर दर्ज एफआईआर का भाजपा मंडल ने की कड़ी- निंदा।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष पर दर्ज एफआईआर का भाजपा मंडल ने की कड़ी- निंदा।
भैयाथान / बलरामपुर जिले के भाजयुमो जिला अध्यक्ष विकेश साहू पर हुए एफआईआर के संबंध में स्थानीय भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई । बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने  श्री साहू पर  दर्ज गैरजमानती धाराओं की कड़ी निंदा की है । बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मार्तण्ड साहू ने कहा कि  प्रदेश की भूपेश सरकार सत्ता के नशे में चूर होकर बदलापुर की राजनीति कर रही है । बलरामपुर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विकेश साहू अपने संगठन को मजबूत करने का सफल प्रयास कर रहे हैं और उन्हें क्षेत्रवासियों   का भरपूर समर्थन भी प्राप्त हो रहा है, जो कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रास नही आ रहा है।  यही कारण है कि कांग्रेसियों के द्वारा पुलिस पर दबाव बनाकर जिला अध्यक्ष के ऊपर गैर जमानती धारा लगवाकर एफआईआर दर्ज कराई गई है जिसका हम कड़ी निंदा करते हैं। उंन्होने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा  भाजपा के  कार्यकर्ताओं पर जिस प्रकार फर्जी एफआईआर कराकर उन्हें डराया धमकाया  जा रहा है हम उससे भयभीत होने वाले नही हैं। आगामी दिनों में भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस के विरुद्ध  सड़क पर उतरेंगे और उग्र प्रदर्शन करेंगे। इस बैठक के दौरान प्रकाश दुबे, लालचंद शर्मा, राकेश पाठक, प्रदीप सारथी, विक्रम प्रताप सिंह, अमन सिंह , सौरभ साहू, मनित नाविक, कुमरेश दुबे, मोबिन खान,  राजेश पांडेय, मंटू गुप्ता, नितिन तिवारी, मनीष राजवाड़े, रामावतार देवांगन, अरशद, विनय पाटिल सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47