Advertisement

15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मनाया जायेगा आयुष्मान पखवाड़ा दिवस

15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक मनाया जायेगा आयुष्मान पखवाड़ा दिवस

सूरजपुर/15 सितम्बर 2021/ शासन के निर्देषानुसार कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्षन में 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा एवं 23 सितम्बर को आयुष्मान भारत दिवस मनाया जायेगा। इस दौरान सर्वाधिक आयुष्मान कार्ड पंजीयन करने निःषुल्क ईलाज की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने एवं क्लेम को बढ़ाने के उद्धेष्य से पखवाड़ा के प्रत्येक दिवस एवं आयुष्मान भारत दिवस को विषेष गतिविधियां संचालित की जायेगी।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ खुबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत जिले के सभी पात्र परिवारो का ई-कार्ड बनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आर.एस. सिंह ने बताया कि सामाजिक आर्थिक जातिय जनगणना 2011 के अनुसार पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत 5 लाख तक का इलाज की सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा हैं। योजनांतर्गत नगद रहित, कैषलेष ईलाज पंजीकृत चिकित्सालयों में प्राप्त होगा एवं डॉ, खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत राज्य के प्राथमिकता एवं अन्तयोदय राषन कार्ड धारी को 5 लाख तक एवं राज्य के अन्य राषन कार्ड धारी को 50 हजार रू. तक का नगद रहित ईलाज पंजीकृत चिकित्सालय में प्राप्त होगा।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर.एस. सिंह ने बताया कि जिले के समस्त पंजीकृत निजी एवं शासकीय अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक ओपीडी या भर्ती मरीज का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जायेगा। संबंधित अस्पताल में पंजीकृत किया जायेगा. संबंधित अस्पताल में पंजीयन की सुविधा न होन पर निकटस्थ च्वाइस सेंटरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड पंजीयन होगा, साथ ही जिले के 500 से अधिक च्वाइस सेंटरों के माध्यम से निःषुल्क आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जायेगा। वर्तमान में जिलें में लगभग 9 लाख कार्ड बनाने का लक्ष्य है जिसमें से 3 लाख 78 हजार से अधिक कार्ड बन चुके है. पखवाड़ें के दौरान जिले में शत्-प्रतिषत हितग्राहियों का पंजीयन किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत पूर्व में बनाये गये आयुष्मान कार्ड का वितरण भी हितग्राहियों को निःषुल्क होगा. जिले के च्वाइस सेंटरों को 60,000 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड वितरण हेतु प्राप्त हो चुका है. प्रत्येक दिवस प्रत्येक विकासखण्ड में शासकीय एवं निजी अस्पताल, सामुदायिक भवन, स्कूल, ग्राम पंचायत भवन, शहरी क्षेत्र में वार्ड कार्यालय, वैक्सीनेषन सेंटर में से एक या दो स्थानों में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्या योजनाओं की जानकारी प्रदान की जायेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आयुष्मान भारत दिवस मनेगा 23 सितम्बर को
23 सितम्बर 2021 को आयुष्मान भारत दिवस के रूप में अनिवार्यतः मनाया जाना है, आयुष्मान भारत दिवस में उपचार प्राप्त हितग्राहियों से परिचर्चा एवं फीडबैक, अच्छे कार्य करने वाले च्वाइस संेटर, वीएलई का सम्मान, आपके द्वार आयुष्मान अभियान के संबंध में भी जानकारी दी जायेगी। प्रत्येक ग्राम में विषेष ग्राम सभा का आयोजन कर भी योजना की जानकारी दी जावेगी। आयुष्मान पखवाड़े के सफलता पूर्वक संचालन हेतु कलेक्टर ने सभी सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्देषित किया गया है। कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु 104 के टोल फ्री नंबर पर काल कर के जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
‘‘ जब भी अस्पताल जाये अपना राषन कार्ड व आधार कार्ड अवष्य ले कर जायें ‘‘

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47