छत्तीसगढ़बेमेतराराज्य

9 अगस्त को जिला मुख्यालय में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन

9 अगस्त को जिला मुख्यालय में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का होगा आयोजन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री बंजारे विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्रियों का करेंगे वितरण

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 अगस्त बुधवार को जिला मुख्यालय में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम गरिमापूर्वक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक नवागढ़ गुरुदयाल सिंह बंजारे होंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि विधायक बेमेतरा आशीष छाबड़ा होंगे। उक्त जानकारी कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा ने आज समय-सीमा की बैठक में दी। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि सहित समाज प्रमुख एवं अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता में आज यहाँ कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में आयोजित थी।
कलेक्टर श्री एल्मा ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राज्य शासन और विभिन्न विभागों की विभागीय लाभकारी योजना के तहत हितग्राहियों को सामग्रियों, उपकरण आदि का वितरण भी अतिथियों द्वारा किया जायेगा। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 10 वीं और 12 वीं के मेधावीं विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, सीएल मार्कण्डेय, जिलें के सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!