छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

भाजयुमो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर  “नवा भारत के युवा दर्शन” पर युवा संगोष्ठी का आयोजन किया 

भाजयुमो ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन पर  “नवा भारत के युवा दर्शन” पर युवा संगोष्ठी का आयोजन किया 

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//   भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस  पर “नवा भारत के युवा दर्शन” पर युवा संगोष्ठी आयोजित किया गया जिसे वर्चुअल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी कार्यालय सरगुजा में  भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  अखिलेश सोनी के मुख्य आतिथ्य में तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में युवा मोर्चा के द्वारा सुना गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश  ने लगभग 10000 युवाओं को संबोधित किया।

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने युवा तरुणाई को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी  का नेतृत्व मिला हैं जो देश के राजनीतिक परिदृश्य को बदलने वाला हैं। एक दौर था जब दुनिया का दरोगा अमेरिका हुआ करता था आज विश्व में कोई शीर्ष स्थान पर हैं वह हैं हमारे नेता नरेंद्र मोदी। रूस इंग्लैंड जापान सहित जितने भी देश हैं उनमें एक संस्था कहती हैं जितने भी देश हैं उन सबमें  70 प्रतिशत मत के साथ नरेंद्र मोदी  सर्वप्रथम हैं। उन्होंने ‘दी गार्जियन’ के आर्टिकल का जिक्र करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता के पश्चात 1952 के बाद जब देश मे चुनाव हुए तब से लेकर 18 मई 2014 का  भारत  यदि अटल के शासन को छोड़ दें तो पहली बार अंग्रेजियत भारत को छोड़ रहे हैं। लंबे समय से ऐरा जो ब्रिटिश परंपरा का था वो अब बाहर हो रहा हैं। वो कहता हैं अब तक भारतीयों का शासन होने के बाद भी भारत मे ब्रिटिशों का शासन था। अब तक अटल  के शासन को छोड़ कर भारत मे जितने भी शासन रहे वो सब ब्रिटिश नकल के शासन रहे। भारत माता के जय का उद्घोष केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में हैं। शिक्षा, संस्कृति, आर्थिक क्षेत्र में जितने भी कार्यक्रम और योजनाएं बनती है और नरेंद्र मोदी  के शासन में भारत माता की जय की नीति अर्थात ब्रिटिश सोच वाली नीति नहीं है अब भारत के हित में नीति बनती हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा आज पद्म पुरूस्कार  में अब दिल्ली के चक्कर काटने की जरूरत नहीं। परिणाम क्या होगा आने वाले समय मे सज्जनता स्थापित होगी और जुगाड़ खत्म होगा। मोदीं  ने जब कहा ना खाऊंगा ना खाने दूंगा देश में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम ने फर्जीवाड़े पर लगाम लगाई। आप कल्पना नहीं कर सकते मोदी ने हजारों करोड़ रुपये देश के बचाये और देश के विकास में लगाये। भ्रष्टाचार और प्रलोभन से अब चुनाव नहीं चलेगा कोई भी व्यक्ति विकास के मुद्दे पर कोई भी गरीब व्यक्ति चुनाव लड़ सकता हैं। उन्होंने राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि मैं उनकी आलोचना नहीं कर रहा हूँ उस वक्त व्यवस्थाएं ऐसी थी कि उन्हें कहना पड़ा था कि मैं एक रुपया भेजता हूँ 15 पैसे पहुंचते हैं। मोदीं ने उस व्यवस्था को बदलने का काम किया। कांग्रेस पंजाब,राजस्थान छत्तीसगढ़ सहित अपने राज्यों में अपने विवाद का निपटारा  नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री  मोदी  ने बेटियों की सुरक्षा और बेटियों को बराबरी का अधिकार दिया। एपीजे अब्दुल कलाम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने एक वक्तव्य को याद करते हुए कहा कि जब हम विदेशों में जाते हैं तो स्वच्छता का ध्यान रखते हैं।अपने देश मे स्वच्छता का ध्यान क्यों नहीं रखते इस बात की चिंता करते हुए स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत की दिशा में मोदी ने प्रयास किया नमामि गंगे और देशभर में अलख जगाकर नव  भारत निर्माण के लिये अनवरत कार्य कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने युवा मोर्चा के नवा भारत के युवा दर्शन कार्यक्रम में प्रदेशभर से वर्चुअल माध्यम से और प्रत्येक्ष रूप से उपस्थित युवा तरुणाई को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वकर्मा जयंती की शुभकामना दी और नवा भारत के विश्वकर्मा की संज्ञा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, ट्रिपल तलाक बिल, कश्मीर से धारा 370 और 35 ए जैसे ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  का आभार माना उन्हें साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि मेरा भी सौभाग्य रहा कि पहले कार्यकाल में मोदी  के कार्यों को करीब से देखने व उनके नेतृत्व में कार्य करने का अवसर मिला। उन्होंने भाजयुमो के कार्यक्रम की सराहना की और कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न सामाजिक संस्था जिन्होंने सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये हैं उन्हें मानव सेवा के पुनीत कार्य के लिए बधाई शुभकामना देते हुए साधुवाद दिया।

वर्चुअल कार्यक्रम में  मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री भाजपा अभिमन्यु गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुणा सिंह, मधुसूदन शुक्ला, अजय सिंह, राजेंद्र जयसवाल, विकास पांडे, भाजयुमो प्रभारी संजय सोनी, दीपक सिंह तोमर, संजीव सेठ, शरद सिन्हा, दुर्गा शंकर दास, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल, भाजयुमो महामंत्री द्वय संजीव वर्मा, अंशुल  श्रीवास्तव, रोचक गुप्ता, विकास शुक्ला, नितिन गुप्ता , प्रियेश अग्रहरी,धीरज सिंह,श्रीधर केसरी , विनाल गुप्ता, भूपेश यादव, अमोघ कश्यप, विवेक सिंह, अविनाश कुशवाहा, दिग्विजय सिंह,अमित पांडे,  दीपक यादव, अभिजीत पांडेय, अभिषेक तिवारी, रोनी मिश्रा, परमेश मिश्रा एवं अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!