अशोक रेडियो सेंटर ने लाइफ लाइन एक्सप्रेस के मरीजों के सुविधा हेतु जिला प्रशासन से सुपुर्द किए पंखे

अशोक रेडियो सेंटर ने लाइफ लाइन एक्सप्रेस के मरीजों के सुविधा हेतु जिला प्रशासन से सुपुर्द किए पंखे

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर/स्वास्थ्य सुविधाओं से परिपूर्ण विश्व की पहली लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन बिश्रामपुर रेलवे स्टेशन में 26 सितम्बर को आएगी जो 13 अक्टूबर 2021 तक अपनी सेवाएं जिले को प्रदाय करेगी। इस अवधि में जिला प्रशासन सूरजपुर के द्वारा शिविर के माध्यम से लाइफ लाइन एक्सप्रेस की सेवाएं जिलेवासियों को सुगमता से प्राप्त हो सके इसके लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के द्वारा लाइफ लाइन एक्सप्रेस की स्वास्थ्य सुविधाओं को जिले के जन-जन तक पहुंचाया जा सके इस हेतु समाजसेवी लोग, संस्थाओं एवं व्यापारिक नागरिकांे से सहयोग की अपील की थी।
इस क्रम में आज जनसंवाद कक्ष में रामनिवास जैन, अशोक रेडियो सेंटर सूरजपुर ने लाइफ लाइन एक्सप्रेस में आने मरीजों के सुविधा हेतु 21 नग पंखा जिला प्रशासन को प्रदाय किया। कलेक्टर ने सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर एसडीएम रवि सिंह, तहसीलदार ऋचा सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।