छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

संस्कृति विभाग द्वारा दिये जाने वाले राज्य सम्मान 2022 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

रायपुर : संस्कृति विभाग द्वारा दिये जाने वाले राज्य सम्मान 2022 हेतु प्रविष्टियां आमंत्रित

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रतिवर्ष दिए जाने वाले 08 राज्य स्तरीय सम्मानों एवं 01 राष्ट्रीय सम्मान कुल 09 सम्मान हेतु प्रविष्टियां मेल के द्वारा ऑनलाईन rajyaalankaranculture@gmail.com या पंजीकृत डाक से संचालनालय संस्कृति एवं पुरातत्व, महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर रायपुर (छ.ग.) 492001 में अंतिम तिथि 23 सितम्बर, 2022 तक आमंत्रित की गई है। सम्मान की नियमावली वेवसाईट www.cgculture.in पर उपलब्ध है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पं. सुन्दरलाल शर्मा सम्मान साहित्य या आंचलिक साहित्य, दाऊ मंदराजी सम्मान-लोक कला, चक्रधर सम्मान-संगीत एवं कला, छत्तीसगढ़ अप्रवासी भारतीय सम्मान- देश के बाहर अप्रवासी भारतीय द्वारा सामाजिक कल्याण, साहित्य, मानव संसाधन, निकाय अथवा आर्थिक, किशोर साहू सम्मान – हिन्दी या छत्तीसगढ़ी सिनेमा में रचनात्मक लेखन, निर्देशन, अभिनय, पटकथा लेखन, किशोर साहू राष्ट्रीय सम्मान – हिन्दी या छत्तीसगढ़ी सिनेमा में सर्वश्रेष्ट फिल्म निर्देशन, देवदास बंजारे स्मृति पुरस्कार लोक शैली पर आधारित प्रदर्शनकारी छत्तीसगढ़ी लोक कला, देवदास बंजारे स्मृति पंथी नृत्य पुरस्कार पंथी नृत्य प्रदर्शनकारी कला, जगदलपुरी साहित्य पुरस्कार साहित्य या आंचलिक साहित्य आदि के क्षेत्र में उपलब्धि तथा दीर्घ साधना हेतु 01 नवम्बर 2022 को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस ‘‘राज्योत्सव’’ राज्य अलंकरण समारोह में चयनित पात्र को राज्य सम्मान से विभूषित किया जाएगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!