Advertisement

150 विद्युत खंभों पर एसईसीएल ने लगवाई 300 सड़क बत्तियां किया गया आज टेस्ट

150 विद्युत खंभों पर एसईसीएल ने लगवाई 300 सड़क बत्तियां किया गया आज टेस्ट,

विश्रामपुर शिवनंदनपुर मुख्य मार्ग अंबिकापुर सूरजपुर की तरह रौशनी से जगमगाएगा लोगों ने कलेक्टर से तुरंत चालू करने कि की मांग

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ विश्रामपुर -आधी अधूरी कार्य कर बीच में ही छोड़कर भागा ठेकेदार के पश्चात नगर के ही ठेकेदार ने कार्य किया पूर्ण अब सड़क बत्तियों से जग मागा उठेगी बिश्रामपुर- शिवनंदनपुर की मुख्य मार्ग की सड़के ।आज लगी सड़क न बच्चियों का किया गया परीक्षण जो सफल रहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र ने सीएसआर मद से लगभग एक करोड़ एक लाख की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग 43 बिश्रामपुर से शिवनंदनपुर की मुख्य मार्ग मे विद्युतीकरण करने के लिए कार्य निकाला था जिसे कटघोरा का ठेकेदार काम लेकर विद्युत पोल गाड़ कर चलता बना, जिससे विद्युतीकरण का काम खटाई में पड़ गया था। जिसे बिश्रामपुर के ठेकेदार ने 150 खंभों पर लगभग 300 सड़क बत्तियां लगाकर आज दो चरणों में परीक्षण का कार्य किया ।बताया जाता है कि 2 सप्ताह पूर्व भी ठेकेदार द्वारा बत्तीयों का परीक्षण कर टेस्टिंग के लिए जलते हुए छोड़ दिया था जिस पर कुछ राजनीतिक नेताओं ने इसका श्रेय लेने के लिए यह कहते हुए विद्युत बतियां बंद करा दे की स्थानीय विधायक उद्घाटन करेंगे तभी बत्तियां जलेगी ।आज शेष विद्युत बत्तियों का टेस्टिंग किया गया जो सफल रहा। उल्लेखनीय है कि एसईसीएल बिश्रामपुर सीएसआर मद से 101 लाख लागत से छत्तीसगढ़ ढाबा से लेकर रेलवे स्टेशन तक लगभग 150 विद्युत खंभे से विद्युतीकरण कार्य प्रारंभ करवाया है जिसमें लगभग 300 सड़क बतिया लगी है जिसे जलने के लिए छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण केंद्र दो ट्रांसफार्मर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति करेंगे। इन दोनों ट्रांसफार्मरों का खर्च भी एसईसीएल लगभग चार लाख खर्च करने वाली है। अभी उक्त विद्युत बत्तियों का टेस्टिंग 4 ट्रांसफार्मरों से विद्युत की आपूर्ति की गई है।इस प्रकार विश्रामपुर शिवनंदन पुर की मुख्य मार्ग भी अंबिकापुर एवं सूरजपुर नगर की तरह अब जगमग आ उठेगी। जरूरत है इसे तत्काल चालू करने की नगर वासियों ने जिला कलेक्टर से इसे तत्काल चालू करने की मांग की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47