Advertisement

स्वस्थ तन और मन के विकास के लिए खेल आवश्यक : संजय नेताम l

मैनपुर विकासखंड के सुदूर वनांचल स्थित ग्राम पंचायत गरहाडीह के आश्रित ग्राम घोटियाभर्री में जय साईं क्रिकेट समिति के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के मुख्य आतिथ्य में समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला नयापारा गौरगांव एवं भाठीगढ़ के मध्य खेला गया जिसमें भाठीगढ़ की टीम विजयी रही।अवसर पर मुख्य अतिथि संजय नेताम ने कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ तन, मन का विकास होता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

खेल से आप अपने ग्राम,जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।आज यह क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है,जो बहुत खुशी की बात है। क्रिकेट हम सभी के जीवन से जुड़ा हुआ है और हम सब बचपन से क्रिकेट खेलते आ रहे हैं।यह खेल एकता का प्रतीक है। क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन समिति सहित खिलाड़ियों को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई देता हूँ।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रमुख बिसाहू राम मंडावी,विशिष्ट अतिथि किरण ध्रुव, सखाराम कुंजाम, चैतूराम नेताम,श्यामलाल मरकाम,पुनीत राम मरकाम,योगेश निर्मलकर, राहुल निर्मलकर,हेमराज यादव,नवलु मरकाम, दुबेराम मरकाम,रामजी कुंजाम,पंचम मरकाम,समारू मंडावी, समिति के अध्यक्ष शिव कुमार नेताम,उपाध्यक्ष दिलीप नेताम, परमेश नेताम,गोल्डी नेताम,रोहित मरकाम व बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण जन और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57