Advertisement

कांग्रेस पार्टी की सक्रियता से भयभीत है भाजपा: आशीष सिन्हा

कांग्रेस पार्टी की सक्रियता से भयभीत है भाजपा: आशीष सिन्हा

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखीमपुर में प्रदर्शन कर रहे किसानों को केंद्र मंत्री के बेटे की गाड़ी से कुचलकर मौत हो गई। जिसके बाद पूरे प्रदेश में किसान भड़क गए थे और जगह-जगह पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। वहीं विपक्षी नेता भी बीजेपी व योगी सरकार को घेरने के लिए खुलकर किसानों के समर्थन में आ गए थे।

इसके चलते छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ से निकलने से पहले एक ट्वीट करते हुए कहा था कि मैं लखनऊ के लिए निकल चुका हूं। किसानों के साथ न्याय होकर रहेगा। ट्विटर के माध्यम से लखनऊ पहुंचने की जानकारी दी थी और मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंच गए लेकिन उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने एयरपोर्ट के अंदर ही रोक लिया गया जिसके बाद सुरक्षा पर लगे सुरक्षाकर्मियों से काफी देर जद्दोजहद होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एयरपोर्ट के अंदर धरने पर बैठ गए हैं वहीं सुरक्षाकर्मी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मनाने में जुटे हुए हैं लेकिन उन्होंने एयरपोर्ट के अंदर घेराबंदी कर रोके जाने का विरोध किया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है यह प्रजातंत्र और लोकतंत्र का अपमान है तानाशाह के रवैए से यही पता चल रहा है कि कांग्रेस पार्टी की सक्रियता से भयभीत है भाजपा

उन्होंने कहा है कि वे लखीमपुर में नहीं जा रहे थे। वे कानून का सम्मान करते हैं और उन्हें पता है कि धारा 144 वहां लगी है। मैं लखनऊ के लिए आया हूं। लेकिन एक प्रदेश के मुख्यमंत्री को लखनऊ एयरपोर्ट से बाहर ही नहीं निकलने दिया जा रहा है और न ही किसी प्रकार का कोई आदेश दिखाया जा रहा है। वहीं सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि जारी आदेश के आधार पर उन्हें रोका गया है और जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखीमुपर में किसानों से मिलने जा रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

लखनऊ आने के बाद बघेल ने मीडिया के साथ बातचीत में बताया, ”मैं लखनऊ के लिए आया. मैंने कहा कि मैं सीतापुर जाऊंगा और वहां प्रियंका (गांधी) जी और साथियों से मुलाकात करूंगा. यहां एयरपोर्ट पर आने के बाद पता चला कि प्रियंका जी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ 3 धाराएं लगाई गई हैं. 11 साथियों को भी उन्हीं धाराओं पर गिरफ्तार कर लिया गया है.”

बघेल ने कहा, ”एयरपोर्ट पर जैसे ही हमारा प्लेन लैंड किया. तो सबसे पहले मुझे उतारा गया. जब बाहर आया तो सारे यात्रियों को रोक दिया गया. यात्री बस में बस हम ही लोगों को, जो मेरे साथ सिक्योरिटी और स्टाफ के लोग हैं, उनको ही चढ़ाया गया.”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बताया, ”जैसे ही मैं यहां अराइवल में पहुंचा तो तत्काल मुझे कहा गया कि आप बाहर नहीं जा सकते. मैंने कहा कि बाहर जाने दीजिए, मैं सीतापुर में प्रियंका जी से मिलकर लौट जाऊंगा. लखीमपुर में धारा 144 हट जाएगी, वहां तब चले जाएंगे. उन्होंने कहा कि लखनऊ भी आप नहीं जा सकते क्योंकि यहां भी धारा 144 है.”

इसके आगे बघेल ने बताया, ”मैंने पूछा कि लखनऊ में धारा 144 लगी हुई है तो प्रधानमंत्री जी ने कार्यक्रम कैसे कर लिया. अधिकारियों के पास इसका कोई जवाब नहीं है.”

बता दें कि कांग्रेस ने हाल ही में भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक (सीनियर ऑब्जर्वर) नियुक्त किया है.

बहुत सुन रखा था लखनवी तहज़ीब के बारे में। इस बार एयरपोर्ट पर जो हुआ वह तो एकदम उलट था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47