Advertisement

विश्रामपुर : क्षेत्रीय वाहनों को टोल टैक्स से करे मुक्त अन्यथा टोल प्लाजा हटाने हेतु किया जाएगा जबरदस्त आंदोलन -अनुपम फिलिप

प्रदेश खबर रिपोर्टर बिश्रामपुर -युवा कांग्रेस सूरजपुर ने कलेक्टर सरगुजा को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर सूरजपुर-बिश्रामपुर के मध्य स्थित टोल-नाका में क्षेत्रीय वाहनों को टोल-टैक्स मुक्त करने की मांग की है अन्यथा टोल टैक्स नाका हटाने हेतु जबरदस्त आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

सूरजपुर कलेक्टर को लिखें अपने पत्र में सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री अनुपम फिलिप ने कलेक्टर को लिखें अपने पत्र मेंउल्लेख किया गया है कि टोल-नाका केंद्र सरकार केएन एच ए आई विभाग द्वारा संचालित है। एनएचएआई द्वारा टोल-नाका हेतु अव्यावहारिक स्थल-चयन का भारी नुकसान क्षेत्रीय नागरिक झेलने को मजबूर हैं। उक्त टोल-नाका से क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में आवाजाही करतें है। जिन्हें टोल-टैक्स के रूप में अनावश्यक आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला युवक कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री अनुपम फिलिप ने आपने पत्र में आग्रहपूर्वक दो बिंदु पर अपनी मांग कलेक्टर के समक्ष रखा है जिसमे सी जी 29 पंजीयक की सभी व्यक्तिगत ,पारिवारिक वाहनों को टोल-टैक्स मुक्त किया जाएं,
टोल-नाका के कम से कम10 कि.मी की परिधि में निवासरत नागरिकों के आधार-कार्ड के मूल्यांकन पर सभी अन्य राज्यों के पंजीकृत वाहनों जैसे यू पी, एम पी, ओ डी, बी आर, जे एच सहित सभी व्यक्तिगत,पारिवारिक वाहन एवं छोटे वाणिज्यिक वाहनों को टोल-मुक्त किया जाएं।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि युवा काँग्रेस ने तत्कालीन समय में भी टोल-नाका निर्माण का पुरजोर विरोध किया था। आज भी क्षेत्रीय नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर है।
उक्त मांगों पर 7 दिवस पर समुचित निराकरण नहीं होने की स्थिति में युवा काँग्रेस उक्त टोल-नाका को बंद करने हेतु आंदोलन को बाध्य होगी। संयुक्त महामंत्री ने पत्र की प्रतियां सरगुजा संभाग की सभी मंत्रियों सहित सूरजपुर जिले के प्रभारी मंत्री के भी प्रेषित की है!

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57