Advertisement

आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को दी गई विधिक जानकारी

आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को दी गई विधिक जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बलरामपुर:राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सिराजुद्दीन कुरैशी के मार्गदर्शन में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रफुल्ल कुमार सोनवानी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रेशमा बैरागी के द्वारा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रामानुजगंज में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया विधिक साक्षरता शिविर में प्रथम अपर जिला व सत्र न्यायाधीश उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साक्षरता प्रत्येक मनुष्य के जीवन का महत्वपूर्ण अंग है प्रत्येक विद्यार्थी को अपने विद्यार्थी जीवन में लक्ष्य के अनुरूप ही समय सारणी बनाकर उसका कड़ाई से पालन करना चाहिए तभी लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है विद्यार्थी जीवन मनुष्य के जीवन का वह स्वर्णिम काल है जिसमें वह विद्या ग्रहण करता है ।जीवन का यह स्वर्णिम काल दोबारा जीवन में लौटकर नहीं आता। साक्षरता प्रत्येक मनुष्य के जीवन का महत्वपूर्ण अंग है प्रत्येक विद्यार्थी को अपने जीवन में लक्ष्य के अनुरूप समय सारणी बनाकर उसका कड़ाई से पालन करना चाहिए तभी लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है विद्यार्थी जीवन इंसान के समूचे जीवन को संवारने के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय होता है और इसी पर किसी भी व्यक्ति का संपूर्ण भविष्य निर्भर करता है एक अच्छे विद्यार्थी का पहला गुण अनुशासन होता है अनुशासन में रहकर अपने माता-पिता गुरुजनों के आदेश का पालन करते हुए अनुशासित विद्यार्थी होने का कर्तव्य आप सभी निभाते हैं कर्तव्यनिष्ठा ही आगे चलकर जीवन के बेहतर मार्ग प्रशस्त करती है इसी क्रम में श्री सोनवानी ने पोक्सो एक्ट प्रथम सूचना रिपोर्ट मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण संविधान में बताए गए अधिकार कर्तव्य और नालसा हेल्पलाइन 15100 तथा टोनही प्रताड़ना अधिनियम की जानकारी भी सरल शब्दों में विस्तार पूर्वक दी इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रेशमा बैरागी द्वारा बाल श्रम बाल शिक्षा बाल विवाह राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में सरल ढंग से उपस्थित छात्राओं को विस्तार से बताया गया साथ ही उनके बीच विधिक जानकारियों से संबंधित पंपलेट का भी वितरण किया गया।
इस अवसर पर शिक्षिका व पी.एल.वी रोशन ठाकुर और शेर खान भी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47