मुख्यमंत्री बघेल 11 अक्टूबर को बेमेतरा और राजनांदगांव जिले के दौरे पर

मुख्यमंत्री श्री बघेल 11 अक्टूबर को बेमेतरा और राजनांदगांव जिले के दौरे पर
रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 अक्टूबर को बेमेतरा और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 11 अक्टूबर को दोपहर 02.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 02.35 बजे बेमेतरा जिले के साजा तहसील अंतर्गत ग्राम देऊरगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बघेल देऊरगांव में ‘महामाया देवी मंदिर‘ में दर्शन करेंगें और इसके पश्चात् देऊरगांव से 3.40 बजे प्रस्थान कर अपरान्ह 4.10 बजे जिला राजनांदगांव के डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। वे वहां ‘माँ बम्लेश्वरी देवी शक्ति पीठ‘ में दर्शन करेंगे और शाम 5.15 बजे डोंगरगढ़ से कार द्वार मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0