Advertisement

राजपुर : गांव में अगर सिंचाई के संसाधन बढ़े तो गांव के लोगों को मिलेगा रोजगार: सुनील सिंह

पीने के पानी की भी है दिक्कत जलस्तर हो रहा है कम।

गांव में अगर सिंचाई के संसाधन बढ़े तो गांव के लोगों को मिलेगा रोजगार।
समस्याएं भी दूर करेंगे पर आप के सतत संपर्क में रहें यह कोशिश है हमारी:- सुनील सिंह
राजपुर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता “आओ गांव चले अभियान” के तहत आज राजपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिलमा कला पहुंचें,जहां पर ब्लॉक अध्यक्ष के समक्ष ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं गिनाई ग्रामीणों ने कहा की पंचायत में पेंशन और राशन कार्ड से संबंधित दिक्कत है नए राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन 2 माह पूर्व जमा कराए गए हैं परंतु अभी तक राशन कार्ड नहीं बन पाया है, ग्रामीणों ने आगे बताया की पानी की काफी समस्या है कलेश्वरी ने बताया की हैंड पंप लगाने के लिए कई बार हमारे मोहल्ले में स्वीकृति मिली है परंतु गांव के लोग ही विवाद करके उसे अन्य जगह खुलवा देते हैं हमारे यहां पीने के पानी की समस्या है, इसके अलावा महान नदी से सिंचाई के लिए लिफ्ट इरिगेशन की स्थापना हो जाए तो अन्य दूसरे गांव की भांति कृषि आधारित रोजगार गांव में ही बढ़ जाएगा सिंचाई हेतु पानी की काफी समस्या है बोरवेल सफल नहीं होने के कारण काफी परेशानी है गांव के कच्चे कुएं अभी से सूखने लगे हैं, ग्रामीणों ने यह भी बताया कि पूर्व में मनरेगा के तहत हुए कार्य का भुगतान नहीं मिला है।
स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने पश्चात लघु वनोपज संघ के प्रबंधक सुरेश सोनी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज संग्रहण का कार्य काफी लाभप्रद हो चुका है वर्तमान में तेंदूपत्ता के साख कर्तन का कार्य हो रहा है आने वाले समय में तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान तेंदूपत्ता श्रमिकों को कम से कम 500 गड्डी का संग्रहण करना आवश्यक है ताकि विभागीय योजनाओं का लाभ मिले।
जनपद सदस्य नीरज तिवारी ने कहा कि सरकार जो काम कर रही है उसे स्थानीय स्तर पर लोगों को लाभ दिलाने के लिए यह आयोजन है ताकि लोग जागरूक हो और लोग विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ ले सके।
जिला महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने कहा की समस्याओं का कभी अंत नहीं हो सकता है परंतु उसके लिए भरसक प्रयास किए जा सकते हैं और इन प्रयासों के बदौलत ही आने वाले समय में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं आप लोगों के जो कार्य अधूरे हैं या नहीं हो पाए हैं उनके लिए सुझाए गए रास्तों पर अमल करिए आप सबको सफलता मिलेगी।
ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील सिंह ने संबोधित करते हुए कहा की आपके ग्राम पंचायत चिलमा कला में पानी का स्तर काफी नीचे है,इसके अलावा यहां ट्यूबवेल सफल नहीं है परंतु सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत छोटे-छोटे जलाशय डबरी निर्माण के माध्यम से पानी को रोककर भूमिगत जल का स्तर बढ़ने से आप सबों का लाभ अवश्य मिलेगा इसके अलावा माननीय विधायक महोदय भी लिफ्ट इरिगेशन के लिए अपने स्तर पर पूर्व से प्रयासरत हैं पूर्व में सर्वेक्षण का भी कार्य उन्होंने कराया है, उस पर सरकार के स्तर पर अमल होने में लंबा समय लगेगा परंतु आने वाले समय में बरसाती पानी को रोकने से भूमिगत जल स्तर बढ़ने पर आप सबों को लाभ मिलेगा और छत्तीसगढ़ सरकार नालों की ओर रिचार्ज करने के बेहतर योजना पर एनजीजीबी के माध्यम से काम कर रही है, आपकी समस्याएं ग्राम सभा और ग्राम पंचायत के स्तर की हैं ग्राम सभाओं में जाकर और अपनी समस्याएं रखिए और उससे संबंधित कार्यवाही जब आगे बढ़ेगी जो जनपद के स्तर पर यथा शीघ्र निपटारा के लिए भी हर तरह से प्रयास करेंगे,हमारा प्रयास है कि हम ना केवल चुनाव के वक्त आप तक पहुंचे बल्कि आपके दुख सुख में पूरे पांच सालों तक भागीदार बनकर रहें, और हर समय आपके बीच में मौजूद रहेंगे। समस्याएं एक दिन में नहीं निपटाई जा सकता है परंतु यदि हमारे जानकारी में समस्याएं रहेंगी तो निपटाने के लिए हर स्तर पर हम प्रयास कर सकेंगे, सरकार दो रुपए किलो गोबर खरीद रही है,एक रुपए किलो चावल खरीद रही है और किसान न्याय योजना के तहत आपको सीधे लाभ पहुंचाकर ₹25 किलो धान खरीद रही है इतना ही नहीं हर क्षेत्र में और हर वर्ग के व्यक्ति के लिए छत्तीसगढ़ में सरकार काम कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान चिलमा कला के सरपंच कलिंदर राम एवं नजरुउद्दीन ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, और कहा की कांग्रेस की सरकार जो काम कर रही है वह आम लोगों के हित में है।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नानसाय,लखन राम, शिवबालक लालसाय व अन्य मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47