Advertisement

BJP सांसद कांग्रेस में शामिल! सोनिया गांधी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

भाजपा सांसद कांग्रेस में शामिल! सोनिया गांधी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

नई दिल्ली. भाजपा सांसद के कांग्रेस में शामिल होने की पोस्टर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस पोस्टर में कहा गया कि गया कि दुख भरे दिन बीते रे भैया अब सुख आयो रे सुस्वागतम. पोस्टर सोशल मीडिया पर डाले जाने के तुरंत बाद तेजी से वायरल होने लगा है. पोस्टर में वरुण गांधी के साथ ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीर भी दिखाई दे रही है.

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के भाजपा सांसद वरुण गांधी की तस्वीर सोनिया गांधी के साथ वायरल होने से कांग्रेस में शामिल होने की अटकले तेज हो गई है. वहीं वरुण गांधी ने कहा कि यह सब अफवाह है, इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. हालांकि गांधी परिवार की एकजुट होने के सवाल पर वरुण गांधी चुप्पी साध लेते हैं. वरुण गांधी का कहना है कि समय आने पर आपको सब कुछ पता चल जाएगा मैं अभी से कुछ भी नहीं कह सकता.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से वरुण गांधी भाजपा के खिलाफ लगातार बगावती बयान दे रहे हैं. लखीमपुर खीरी मामले में भी वरुण गांधी ने योगी सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इसके पहले भी किसानों को मिलने वाले गन्नों की कीमत पर वरुण गांधी ने सवाल उठाए थे. वरुण गांधी के बगावती बयानों का ही असर था कि भाजपा ने अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची से वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी दोनों को बाहर कर दिया है.

लखीमपुर खीरी कांड पर वरुण गांधी ने किया था ट्वीट

वरुण गांधी किसानों के मुद्दे पर लगातार पार्टी लाइन से कुछ हटकर बयान दे रहे हैं. उन्होंने लखीमपुर हिंसा मसले पर भी सीएम योगी को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग उठाई थी. इसके अलावा घटना का वीडियो शेयर कर भी गुस्सा जाहिर किया था.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47