मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रतनपुर के मां महामाया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रतनपुर के मां महामाया देवी मंदिर में पूजा अर्चना की

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

रायपुर, 13 अक्टूबर 2021
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवरात्रि पर्व की अष्टमी को बिलासपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रतनपुर पहुंचे। उन्होंने वहां मां महामाया मंदिर में देवी माता की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने नागरिकों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी दी।
    इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं विधायक रश्मि सिंह, जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, नगर निगम बिलासपुर के महापौर रामशरण यादव, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, आशीष सिंह ठाकुर, संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर, एसपी दीपक कुमार झा सहित  क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।