Advertisement

सूरजपुर : शासकीय भूमि पर अवैध मकान बनाने पर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।

शासकीय भूमि पर अवैध मकान बनाने पर अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा।


बिहारपुर:- ग्राम पंचायत बिहारपुर में 1 वर्ष पूर्व हायर सेकेण्डरी स्कूल के केम्पस में बिशेषर साहू ने मकान बना लिया स्कुल के प्रिंसीपल के लिखित शिकायत के बाद भी प्रधानमंत्री आवास का निर्माण कराया गया जिसके पश्चात अभी 6 माह से अपने भाई देवी साहू को घर बनवा दिया बगल में जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगे ग्रामीणों ने भी मकान बनाने शुरू कर दिए। जिस स्थान पर देवी साहू ने मकान बनाया है पूर्व में उक्त स्थान पर रामसेवक रवानी का निवास था मकान के जाने के बाद उनके बच्चों ने दूसरे जगह मकान बनाकर निवास कर रहे थे देवी साहू के मकान बनाए जाने के बाद रामसेवक का पुत्र भी पहुंचकर उक्त स्थान पर मकान बना लिया और ठेला रख दिया जिसके बगल में सोबरन पंडो, सहित कई लोगों ने घर बना लिया है।

*नायब तहसीलदार बिहारपुर अपनी टीम के साथ पहुंचे मौके पर*

नायब तहसीलदार बिहारपुर, आर आई, हल्का पटवारी के साथ मौके पर उपस्थित रहे। जेसीबी मशीन 3 घंटे बाद पहुंचने पर एक बार फिर से एक सप्ताह के भीतर सभी मकानों को हटाने के निर्देश दिए। हितग्राहियों द्वारा नहीं हटाए जाने पर प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने की बात कही गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

*वन विभाग की टिम पहुंच कर किया ठेला जप्त*

उक्त स्थान पर विशेश्वर साहू के द्वारा नया लकड़ी का ठेला अवैध तरीके से बना कर रखा गया था जिसे वन विभाग की टीम के द्वारा ठेला को ट्रैक्टर में लोड कर वन कार्यालय में ले जाने का मंशा थी पर भारी वजन का नया ठेला होने के कारण 10 लोगों के द्वारा नहीं उठा सके और महिला आरक्षक नहीं होने से बिशेषर साहू की दो पत्नियां जबरन रोकने लगी जब तब वन विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार के मौजूदगी में विशेषर साहू के सुपुर्द कर दिया है।

*पुलिस विभाग की टीम रही मौजूद महिला आरक्षक नहीं होने से कार्यवाही रुकी*

थाना चांदनी के स्टाफ मौके पर पहुंचे वहां महिला आरक्षक नहीं होने के कारण कार्यवाही नहीं हो सकी।

*ग्राम पंचायत के बिहारपुर के उपसरपंच मौके पर थे*

ग्राम पंचायत बिहारपुर के ग्रामीणों ने कहा अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो हम सभी अपना मकान वहीं बनाएंगे और नया मकान बनाया भी जा रहा है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57