‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत 25 से 30 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

धमतरी : ‘आजादी का अमृत महोत्सव‘ के तहत 25 से 30 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

जिला पंचायत की सीईओ ने बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

धमतरी 14 अक्टूबर 2021शासन के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन 25 से 30 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। कलेक्टर श्री  पी.एस. एल्मा के निर्देशानुसार जिला पंचायत की सी.ई.ओ. प्रियंका महोबिया ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर संबंधित विभागों की अधिकारियों की संक्षिप्त बैठक लेकर आयोजन के संबंध में चर्चा की।
जिला पंचायत सी.ई.ओ. महोबिया ने अपने कक्ष में आयोजित संक्षिप्त बैठक में बताया कि 25 से 30 अक्टूबर से आयोजित होने वाले कार्यक्रम प्रत्येक दिन अलग-अलग थीम पर आधारित होंगे। उन्होंने बताया कि हमर धरोहर हमर गौरव थीम पर 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के पैतृक ग्राम में तिरंगा यात्रा और मशाल रैली आयोजित की जाएगी। इसी तरह मेरा गांव मेरी धरोहर थीम पर 26 अक्टूबर को जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपने गांव के विकास की टाइमलाइन तैयार कर दस्तावेजीकरण किया जाएगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को पुरखा के सुरता थीम के तहत स्वतसंत्रता संग्राम सेनानियों से संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। साथ विचार गोष्ठी, संगोष्ठी, 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गजनों से विचार साझा किया जाएगा। इसी तरह हमर संस्कृति हमर विरासत थीम पर 1947 से अब तक की पुरातात्विक धरोहर, 75 वर्ष से अधिक राज्य के पुराने शासकीय भवनों का दस्तावेजीकरण फोटोग्राफ सहित किया जाएगा। इसके अलावा आजादी के पुरोधा थीम पर आजादी के पुरोधाओं पर आधारित नृत्य नाटिका एवं सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे तथा दिव्यांग बच्चों के द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्मृति वाटिका थीम पर आधारित जिला में अमृत महोत्सव स्मृति वाटिका के तहत 75 पौधों का रोपण किया जाएगा। साथ ही इसके प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न प्रमुख स्थलों पर अमृत महोत्सव पर आधारित होर्डिंग्स लगाए जाएंगे।