Advertisement

जिले में अब तक 4 लाख 60 हजार 547 लोगों का किया गया टीकाकरण

जिले में अब तक 4 लाख 60 हजार 547 लोगों का किया गया टीकाकरण

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)
sjjj
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)

बेमेतरा 18 अक्टूबर 2021बेमेतरा जिले में 17 अक्टूबर 2021 तक 4 लाख 13 हजार 476 लोगों को प्रथम एवं द्वितीय खुराक कोविड टीकाकरण किया गया है। हेल्थ केयर वर्कर (एचसीडब्ल्यू) और फ्रंट लाईन वर्कर (एफएलडब्ल्यू) को प्रथम डोज 8470 व दूसरा डोज 7285 लगाया जा चुका है। जिले के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रदीप घोष ने बताया कि 45 वर्ष आयु समुह से उपर के लोगों को प्रथम डोज 144975 एवं दूसरा डोज 64863 लोगों को लगाया जा चुका है। जिले में 01 मई से प्रारंभ 18 वर्ष से उपर आयु समुह के 194727 युवाओं को 17 अक्टूबर तक प्रथम डोज एवं 40227 युवाओं को दूसरा डोज लगाया जा चुका है।   
        मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. घोष ने लोगों से अपील की है कि त्यौहार सीजन के दौरान भीड़-भाड़ से बचें, सोशल डिस्टेंस का पालन करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों में न जाएं, दो गज की दूरी मास्क है जरुरी नियम का पालन करें। समय-समय पर साबून से हाथ धोते रहें, सनेटाईजर का उपयोग करें। ताकि कोरोना का संक्रमण एवं फैलाव को रोका जा सके। डॉ. घोष ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए हमें और अधिक ऐहतियात बरतने की जरुरत है। लोग यह न समझें कि कोरोना टीका लगने के बाद हम सुरक्षित हैं बल्कि टीका के बाद हमें और अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05