Advertisement

मुख्यमंत्री बघेल ने उत्तराखण्ड में फंसे यात्रियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात-चीत कर उनका हाल जाना

मुख्यमंत्री बघेल ने उत्तराखण्ड में फंसे यात्रियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात-चीत कर उनका हाल जाना

मुख्यमंत्री बघेल ने उत्तराखण्ड में फंसे यात्रियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात-चीत कर उनका हाल जाना

मुख्यमंत्री बघेल ने उत्तराखण्ड में फंसे यात्रियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात-चीत कर उनका हाल जाना

मुख्यमंत्री बघेल ने उत्तराखण्ड में फंसे यात्रियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए बात-चीत कर उनका हाल जाना

सभी यात्री सकुशल एवं सुरक्षित स्थान पर, राज्य के अधिकारी नैनीताल प्रशासन से बनाए हुए हैं सतत् संपर्क

मुख्यमंत्री ने यात्रियों से कहा आपकी सकुशल वापसी का किया गया है प्रबंध

21 अक्टूबर को वापस लाए जाएंगे सभी यात्री
 

रायपुर, 20 अक्टूबर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय से उत्तराखंड में भिलाई के फंसे यात्रियों से वीडियो कॉलिंग के जरिए बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबको किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। राज्य शासन द्वारा आप सबके सकुशल वापसी के लिए आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और दुर्ग कलेक्टर नैनीताल प्रशासन के अधिकारियों से सतत् संपर्क बनाए हुए हैं और आप सबकी कुशलता को लेकर उनसे लगातार चर्चा कर रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भू-स्खलन से कैंचीधाम में आप सबके फंसे होने की सूचना मिलते ही मैंने मुख्य सचिव और जिला प्रशासन दुर्ग को आप सबकी सुरक्षा और सकुशल वापसी के लिए हर सम्भव पहल करने के लिए निर्देशित किया था। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान यात्रियों ने बताया कि वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हम सभी के ठहरने एवं भोजन आदि का प्रबंध प्रशासन ने किया है। यात्रियों ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा एवं सकुशल वापसी के लिए तत्परता से किए गए प्रयास के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया और कहा कि आपकी पहल से यहां हम सबका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर वीडियो कॉलिंग के जरिए उत्तराखंड में फंसे छत्तीसगढ़ भिलाई निवासी सीमा सिंह, रूही मिश्रा, अनिता मिश्रा, लता, सुनिधि, श्रीशा, धृति तथा प्रशंसा आदि एक-एक कर बातचीत की और उनकी जल्द सकुशल वापसी की बात कही। गौरतलब है कि उत्तराखण्ड में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और आवागमन बाधित हो गया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई से गए कई यात्री उत्तराखण्ड के कैंची धाम में भूस्खलन के कारण फंस गए थे। सभी यात्रियों को सकुशल वहां से निकालने के बाद सुरक्षित स्थान पर ठहरा दिया गया है। छत्तीसगढ़ के सभी यात्रियों को 21 अक्टूबर गुरूवार को वापस लाया जाएगा।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05