Advertisement

रायपुर : छत्तीसगढ़ हर्बल्स दीवाली मेला: 28 अक्टूबर को सुश्री दीपशिखा श्रीवास द्वारा लोक गाथा पर आधारित कलश नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति 

रायपुर : छत्तीसगढ़ हर्बल्स दीवाली मेला: 28 अक्टूबर को सुश्री दीपशिखा श्रीवास द्वारा लोक गाथा पर आधारित कलश नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति

 

मेला 28 तथा 29 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक और 30 तथा 31 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक

रायपुर,राजधानी के पंडरी स्थित छत्तीसगढ़ हाट परिसर में 02 नवम्बर तक आयोजित छत्तीसगढ़ हर्बल्स दीवाली मेला में प्रतिदिन संध्या 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुति दी जा रही है। इस कड़ी में 28 अक्टूबर को शाम 7 बजे सुश्री दीपशिखा श्रीवास भिलाई द्वारा लोक गाथा पर आधारित कलश नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गौरतलब है कि राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा 24 अक्टूबर से 02 नवम्बर तक छत्तीसगढ़ हर्बल्स दीवाली मेला का आयोजन किया गया है। मेला में छत्तीसगढ़ हर्बल्स के 130 से अधिक उत्पाद 15 प्रतिशत की छूट पर उपलब्ध है। मेला के नोडल अधिकारी श्री अमरनाथ प्रसाद ने बताया कि 28 तथा 29 अक्टूबर को मेला दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा। इसी तरह 30 तथा 31 अक्टूबर को मेला पूर्वान्ह 11 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 10 बजे तक चलेगा। मेला में बच्चों के लिए निःशुल्क झूला की व्यवस्था है और आयुर्वेदिक चिकित्सालय का स्टाल भी लगाया गया है। इसमें निःशुल्क नाड़ी परीक्षण और वैद्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध है। 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47