Advertisement

रायगढ़ : शासकीय नजूल रिक्त भूमि की नीलामी अब होगी 24 नवम्बर को

रायगढ़ : शासकीय नजूल रिक्त भूमि की नीलामी अब होगी 24 नवम्बर को

रायगढ़, 16 नवंबर2021रायगढ़ में स्थित शासकीय/नजूल रिक्त भूमि की खुली नीलामी 15 नवम्बर 2021 को दोपहर 12 बजे कलेक्टर सभाकक्ष में निर्धारित की गई थी। परंतु जिले में 15 नवम्बर को स्थानीय अवकाश होने के कारण उक्त तिथि में बढ़ोत्तरी करते हुए अब 24 नवम्बर 2021 को दोपहर 12 बजे से नियत की गई है। नीलामी में भाग लेने हेतु आवेदन नजूल अधिकारी, जिला कार्यालय रायगढ़ के कक्ष में निर्धारित राशि की डिमांड ड्राफ्ट सहित अंतिम तिथि 24 नवम्बर 2021 को प्रात: 11 बजे तक जमा कर सकते है। 

ईडन गार्डन के सामने मोदी नगर से लगकर के विनोबा नगर रायगढ़ में प्लाट नंबर 312/1, 313/1 में 11,194 वर्गफुट भूमि के लिए 70 लाख 61 हजार 600 रुपये, जेलपारा-नजूल सीट क्रमांक 59, प्लाट नंबर 29/1 में रकबा 1224 वर्गफुट भूमि के लिए 4 लाख 93 हजार 675 रुपये, मधुबनपारा-नजूल सीट क्रमांक 55, प्लाट नंबर 11 से रकबा 3000 वर्गफुट भूमि के लिए 13 लाख 7 हजार 619 रुपये तथा उसी जगह एक अन्य 1700 वर्गफुट भूमि के लिए 7 लाख 40 हजार 913 रुपये, मिट्ठुमुड़ा-प्लाट नंबर 30 में रकबा 4350 वर्गफुट भूमि के लिए 18 लाख 15 हजार 316 रुपये, दिनदयाल अपार्टमेन्ट के पीछे स्थित रामपुर बड़े में प्लाट नंबर 3/1 में रकबा 15,500 वर्गफुट भूमि आवासीय प्रयोजननार्थ के लिये 52 लाख 43 हजार 493 रुपये, दिनदयाल अपार्टमेन्ट  के पीछे दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित बड़े रामपुर में प्लाट नंबर 3/1 में रकबा 15,500 वर्गफुट भूमि आवासीय प्रयोजनार्थ के लिये 35 लाख 52 हजार 58 रुपये, दिनदयाल अपार्टमेन्ट के पीछे खेत से लगकर दक्षिण-पूर्वी कोना पर है रामपुर बड़े में प्लाट नंबर 3/1 में रकबा 4500 वर्गफुट भूमि आवासीय प्रयोजनार्थ के लिये 15 लाख 22 हजार 321 रुपये तथा दिनदयाल अपार्टमेन्ट के पीछे दक्षिण दिशा में लगकर स्थित है बड़े रामपुर में प्लाट नंबर 3/1 में रकबा 2442 वर्गफुट भूमि आवासीय प्रयोजनार्थ के लिये 8 लाख 26 हजार 98 रुपये है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भूमि का नक्शा और फार्म और परिशिष्ट-2 जिसमें शासकीय भूखंड का भूमि स्वामी हक में व्यवस्थापन/बंटन दिया जायेगा। इच्छुक खरीददारों द्वारा नजूल शाखा कार्यालय कलेक्टर रायगढ़, आयुक्त नगर पालिक निगम रायगढ़ तथा कार्यालय तहसीलदार रायगढ़ के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस को कार्यालय समय में नीलामी के स्थान और समय पर भी देखा जा सकेगा। आबंटन हेतु अमानत राशि जमा करने वाले आवेदकगण को ही नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने की पात्रता होगी। प्रत्येक पक्षकार की ओर से आवेदक तथा उनका अभिकर्ता सहित दो व्यक्ति नीलामी में उपस्थित हो सकेंगे। नीलामी का अनुमोदन समिति के माध्यम से कलेक्टर द्वारा किया जायेगा।

इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालय कलेक्टर नजूल शाखा रायगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57