Advertisement

रायपुर : राजनांदगांव जिले में 2 मालवाहक सहित 348 क्विंटल धान जब्त

रायपुर : राजनांदगांव जिले में 2 मालवाहक सहित 348 क्विंटल धान जब्त

मानपुर क्षेत्र में 320 क्विंटल और छुरिया में 28 क्विंटल धान की जब्ती

रायपुर, 17 नवम्बर 2021 राजनांदगांव जिले में आज धान के अवैध परिवहन के मामले में 3 मामले पकड़ में आए। इन मामलों में दो मालवाहकों सहित 348 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत धान के अवैध परिवहन में लिप्त 2 वाहन सहित 320 क्विंटल धान को जब्त कर कोहका थाना की सुपुर्दगी में दिया गया। जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानपुर तहसील के ग्राम मोर्चुल औंधी के मेसर्स गुरूकृपा ट्रेडर्स द्वारा ट्रक क्रमांक सीजी 08 जेड 6749 में 240 क्विंटल धान और कापसी पखांजूर जिला कांकेर मेसर्स मनोजीत सरकार द्वारा माजदा मेटाडोर क्रमांक सीजी 04 एनएफ 7349 में 80 क्विंटल अवैध धान परिवहन करते हुए जब्त किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

    इसी तरह छुरिया विकासखंड में कन्हैया जी फ्यूलस के पास श्री देवचंद निवासी बखरूटोला द्वारा वाहन क्रमांक सीजी 08 एएन 8641 में 28 क्विंटल बिना मंडी अनुज्ञा के अवैध परिवहन किये जाने के कारण जब्त किया गया। यहां उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिलों में धान के अवैध परिवहन पर कड़ाई से रोक लगाने के लिए सीमावर्ती मार्गों, नाकों, पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। राजस्व, पुलिस, खाद्य विभाग एवं मंडी बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम मालवाहक की नियमित रूप से चेकिंग कर रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57