Advertisement

जन जागरण पदयात्रा में जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने भी शामिल होकर महंगाई के विरुद्ध हल्ला बोला।

जन जागरण पदयात्रा में जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने भी शामिल होकर महंगाई के विरुद्ध हल्ला बोला।


देश में मोदी की देन है महंगाई:-राजेंद्र तिवारी

बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुढा बगीचा, बैढी,सेवारी,लाउ,
घोरगडी,भदार,व आश्रित ग्राम नावापारा,चटकपुर में ग्रामीणों के साथ पद यात्रा कर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने महंगाई को मोदी की देन बताते हुए कहा कि वर्तमान में देश भर में लोग महंगाई से पीड़ित हैं और जिस तरह से आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़े हैं वह मोदी की ही देन है एक तरफ मोदी अपनी जिद में गरीबों की कल्याण की सारी योजनाएं बंद कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर बड़े प्रोजेक्ट जिससे अडानी और अंबानी जैसे लोगों को फायदा हो सकता है उसे चालु करने में कोई कोर-कसर नहीं बाकी रख रहे हैं।
घोरघड़ी ग्राम पंचायत में आयोजित सभा में इस दौरान लघु वनोपज संघ के प्रबंधक सुरेश सोनी, राजकुमार सोनी सुनील भगत,रुपेश यादव, लल्लन यादव सरजू लकड़ा,रामधनी दास, दीपक दास के अलावा कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीण जनों का हर ग्राम में समर्थन रहा इस दौरान महिलाओं ने भी पदयात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बढ़ती महंगाई के प्रति अपनी चिंता जाहिर की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी जी ने इस दौरान स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता सरजू लकड़ा का वैक्सीनेशन भी कराया और लोगों से अपील की कि कोरोनावायरस इन जरूर लगवाएं अगर अब तक किसी ने नहीं लगवाया है तो अति शीघ्र लगवा लें क्योंकि कोरोनावायरस लोगों की मौत हो सकती है परंतु अगर आप वैक्सीन लगवा लेते हैं तो इससे आपकी सुरक्षा चक्र बेहतर हो जाता है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया है कि यात्रा अनवरत जारी है और गांव-गांव कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के द्वारा हर रोज जन जागरण के लिए निकाली जा रही है, ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं इस यात्रा के दौरान राज्य की कल्याणकारी योजनाओं 1 दिसंबर से धान खरीदी राजीव गांधी न्याय योजना व राजीव गांधी कृषि मजदूर नया योजना के अलावा राज्य वित्त पोषित योजनाओं के संबंध में जानकारी देने के अलावा केंद्र की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिलने के संबंध में भी आम लोगों को बताने का काम कर रहे हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57