Advertisement

धमतरी : मध्याह्न भोजन योजना के तहत 2097 कि्ंवटल खाद्यान्न आबंटित

धमतरी : मध्याह्न भोजन योजना के तहत 2097 कि्ंवटल खाद्यान्न आबंटित

जिले के 1344 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए

धमतरी 19 नवम्बर 2021मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1344 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह दिसम्बर हेतु कुल 2097 क्विंटल 65 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इसमें 888 प्राथमिक स्कूलों के लिए 1030 कि्ंवटल 75 किलोग्राम और 456 माध्यमिक स्कूलों के लिए 1066 क्विंटल 90 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विकासखण्ड के 345 स्कूलों के लिए 526 क्विंटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 206 प्राथमिक स्कूलों के लिए 265 क्विंटल 10 किलोग्राम और 139 माध्यमिक स्कूलों के लिए 261 क्विंटल 10 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

 
         इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 304 स्कूलों के लिए 624 क्विंटल 20 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 185 प्राथमिक स्कूलों के लिए 292 क्विंटल 50 किलोग्राम और 119 माध्यमिक स्कूलों के लिए 331 क्विंटल 70 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 358 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 173 क्विंटल 50 किलोग्राम और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 184 क्विंटल 80 किलोग्राम खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 469 स्कूलों के लिए 588 क्विंटल 95 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 343 प्राथमिक स्कूलों के लिए 299 क्विंटल 65 किलोग्राम और 126 माध्यमिक स्कूलों के लिए 289 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05