Advertisement

मुंगेली : टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह

मुंगेली : टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह

जिले के 108 वर्षीय बुजुर्ग श्री भगऊ सेन्द्रे ने कोविड-19 का टीका लगवाकर समाज के अन्य लोगों के लिए बना प्रेरणास्त्रोत

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुंगेली 19 नवम्बर 2021कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए कलेक्टर अजीत वसंत के मार्ग निर्देशन में संचालित टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों में जबरदस्त उत्साह है। टीकाकरण अभियान के तहत बड़ी संख्या में 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाएं, पुरूष, युवा बुजुर्ग स्वप्रेरणा से चिन्हाकित टीकाकरण केंद्र में पहुॅचकर निःशुल्क टीका लगवा रहे है।  इसी कड़ी में जिले के विकास खण्ड मुंगेली के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार के द्वारा जारी जनजागरूकता अभियान से प्रेरित होकर ग्राम देवरी के 108 वर्षीय बुजुर्ग श्री भगऊ सेंद्रे  ने भी अपने रिश्तेदारों के साथ टीकाकरण केंद्र पहुॅचकर कोविड-19 का दूसरा टीका लगवाकर समाज के अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बना। कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा है कि जिले में टीकाकरण के लिए लोगों ने जो हौसला दिखाया है वह मिशाल है। उन्होने कहा कि ग्राम देवरी की 108 वर्षीय श्री सेंद्रे द्वारा लगवाया गया कोेविड-19 टीका का संदेश घर-घर तक पहुॅचेगा। उन्होने 18 वर्ष व 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के शेष अन्य लोगों को भी स्वयं की, परिवार की और समाज की सुरक्षा के लिए टीका लगवाने की अपील की है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05