Advertisement

सूरजपुर : अजब नगर के छात्रों ने अंबिकापुर में आयोजित 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में लहराया परचम

सूरजपुर : अजब नगर के छात्रों ने अंबिकापुर में आयोजित 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में लहराया परचम

सूरजपुर/20 नवम्बर 2021शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजबनगर के छात्राओं ने 14 से 17 नवंबर तक अंबिकापुर में आयोजित 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें अजबनगर विद्यालय के खिलाड़ी दीपा सिंह, कौशल्या सिंह, उर्मिला सिंह, संजीत दास, अमित देवनाथ, राजीव हालदार और करण बैरागी ने सरगुजा संभाग से मिनी गोल्फ और वुड बाल में अपने खेल का जौहर दिखाते हुए मिनी गोल्फ 19 वर्ष बालक और बालिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

  इसी प्रकार बालक वर्ग में टेनिस बॉल क्रिकेट 17 वर्ष में सागर हालदार, विशाल हालदार, कुणाल मंडल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अजबनगर विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी अपने प्रदर्शन का लोहा मनवा रहे हैं। खेल में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर ना सिर्फ गांव का बल्कि पूरे जिले और राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। इनका मार्गदर्शन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजबनगर के पी.टी.आई कमल निकुंज द्वारा किया गया। खिलाड़ियों का कहना है कि पीटीआई कमल निकुंज के उचित मार्गदर्शन से खेल में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अजबनगर के छात्रों के इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्य एवं समस्त स्टॉप ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47