Advertisement

गरियाबंद : कलेक्टर ने अपूर्ण कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने दिये निर्देश, परियोजना क्रियान्वयन समिति की बैठक में अपूर्ण कार्याे की समीक्षा

गरियाबंद : परियोजना क्रियान्वयन समिति की बैठक में अपूर्ण कार्याे की समीक्षा

कलेक्टर ने अपूर्ण कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने दिये निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गरियाबंद 22 नवम्बर 2021 एकीकृत आदिम जाति विकास परियोजना अंतर्गत परियोजना क्रियान्वयन समिति की बैठक आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। बैठक में कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर, परियोजना प्रशासक श्री बी. सुखदेवे एवं सदस्यगण मौजूद थे। बैठक में विशेष केन्द्रीय सहायता मद अंतर्गत स्वीकृत कार्याे की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने कहा कि सभी क्रियान्वयन एजेंसी स्वीकृत कार्याे की प्रगति को सदस्यों से अवगत कराते हुए उन्हें अवलोकन कराये। साथ ही कहा कि हितग्राहीमूलक कार्याे की सूची सदस्यों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाए। भविष्य में पर्याप्त बजट उपलब्ध होने पर अतिथि शिक्षकों की शीघ्र भर्ती की जायेगी। उन्होंने कमार-भुंजिया जनजातियों के युवाओं के बीच परम्परागत खेल प्रतियोगिता भी आयोजित करने के निर्देश दिये है। परियोजना अंतर्गत स्वीकृत ग्रामों में बोरवेल स्थापना कर उसे प्रारंभ करने के निर्देश गये है। स्वास्थ्य विभाग को मैनपुर एवं अंदरूनी क्षेत्रों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को निर्देश दिये है कि उनके क्षेत्र में स्थित कमार-भुंजिया भवनों का मरम्मत किया जाए। बैठक में उपस्थित सदस्य श्री नवतू राम नेताम, श्री बनसिंग सोरी, पीलेश्वर सोरी, मनकू राम, अगनू राम, दुखराम, आदि ने जनजाति बसाहटों में आवागमन की व्यस्था सुदृ़ढ़ करने ध्यान आकृष्ट कराया। सदस्यों ने बांस के उत्पादों के लिए बाजार व्यवस्था एवं स्वरोजगार हेतु कौशल उन्नयन प्रशिक्षण प्रारंभ करने पर भी जोर दिया। परियोजना प्रशासक श्री सुखदेवे ने कहा कि स्वीकृत कार्याे में से अपूर्ण कार्यो को क्रियान्वयन एजेंसी विभागीय तालमेल के साथ पूर्ण करे तथा सदस्यों को भी अवगत कराये। समीक्षा के दौरान विशेष केन्द्रीय सहायता मद अंतर्गत प्राप्त स्वीकृत कार्याे को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में छुरा, गरियाबंद, मैनपुर, फिंगेश्वर एवं देवभोग जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, रेशम, क्रेडा, पशुपालन एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।  

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47