Advertisement

राजनांदगांव: 23 नवम्बर चिटफण्ड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख रूपए की राशि वापस करेंगे : मुख्यमंत्री बघेल

मुख्यमंत्री 23 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के चिटफण्ड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख रूपए की राशि वापस करेंगे

रायपुर, 22 नवम्बर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 नवम्बर को अपने निवास कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में पूर्वान्ह 11 बजे राजनांदगांव जिले के चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख की राशि वापस करेंगे। यह राशि चिटफंड कंपनियों के कुर्क की गई संपत्ति की नीलामी से प्राप्त की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गौरतलब है कि राजनांदगांव के कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। पटवारियों के माध्यम से चिटफंड कंपनियों की संपत्ति का पता लगाने व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। चिटफण्ड कंपनियों के निवेशकों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर 300 कंपनियों का विवरण तैयार किया गया है, जिसे जांच के लिए पुलिस विभाग एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय को भेजा गया है। जिसके अंतर्गत डोंगरगढ़ तहसील के अंतर्गत ग्राम घोटिया में चिटफण्ड कंपनी शुभ सांई देवकान इंडिया लिमिटेड की कुल 9.72 एकड़ भूमि को कुर्की करने अंतःकालीन आदेश पारित कर विशेष न्यायालय (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) को अंतिम आदेश के लिए प्रस्तुत किया गया है। चिटफंड कंपनियों की संपत्ति कुर्क कर नीलामी से 2 करोड़ 46 लाख रूपए प्राप्त हुए हैं, इसे निवेशकों को वापस की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57