Advertisement

गरियाबंद : जिला स्तरीय रोजगार मेला हेतु निजी प्रतिष्ठानों/फर्मों से जानकारी देने अपील

गरियाबंद : जिला स्तरीय रोजगार मेला हेतु निजी प्रतिष्ठानों/फर्मों से जानकारी देने अपील

छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग एवं संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ,रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा माह फरवरी-मार्च, 2021 में जिला स्तरीय रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। उक्त रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी प्रतिष्ठानों/फर्मों से प्राप्त रिक्तियों की पूर्ति की कार्यवाही की जायेगी।  निजी प्रतिष्ठानों/फर्मों से अपील है कि संस्थान में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी यथा-प्रतिष्ठान का नाम, पता,सम्पर्क नंबर, रिक्त पद का नाम, रिक्ति की संख्या, निर्धारित योग्यता/आयु, वांछित अनुभव, कार्य का स्थान, मासिक वेतन संबंधी विवरण सहित इमेल  employmentexchang.gariaband@gmail.com  से या सीधे जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र,गरियाबंद में डाक द्वारा 23 फरवरी 2021 तक उपलब्ध करा सकते हैं, ताकि प्रस्तावित रोजगार मेला में प्राप्त रिक्तियों को शामिल किया जा सके। रोजगार मेला की निर्धारित तिथि एवं स्थान की सूचना पृथक से दी जायेगी।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47