Advertisement

रायपुर : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का तेजी से हो रहा विकास: मंत्री जयसिंह अग्रवाल

रायपुर : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले का तेजी से हो रहा विकास: मंत्री जयसिंह अग्रवाल
पेंड्रा नगरवासियों को मिली 70.72 लाख रूपए के विकास कार्याे की सौगात
जिले के प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने किया लोकार्पण और भूमि पूजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

रायपुर, 25 नवम्बर 2021जिले के प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने किया लोकार्पण और भूमि पूजन
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की नगर पंचायत पेण्ड्रा के बजरंग चौक में आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन सामारोेह में पेंड्रा नगरवासियों को 70 लाख 72 हजार रूपए के विकास कार्याे की सौगात दी। उन्होने कहा की नव गठित जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही मे विकास कार्य तेजी से हो रहे है। खास कर सड़कोें के निर्माण में तेजी आई है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश मे विकास कार्य द्रुत गति से जारी है। छत्तीसगढ़ में हर क्षेत्रों में विकास के साथ ही समाज के सभी तबकों केे उत्थान के लिए विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश में दस हजार करोड़ रूपए के सड़कों के कार्य स्वीकृत हुए है। उन्होने कहा की जिले में लगातार विकास कार्य क्षेत्रीय विधायक और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से होता रहेगा और अधूरे कार्याे को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा।
राजस्व मंत्री अग्रवाल ने पेंड्रा नगर पंचायत में 23 लाख 36 हजार रूपए की लागत के स्वीमिंग पुल फिल्ट्रेशन यूनिट और 23 लाख 36 हजार रूपए की लागत के ई-रिक्शा प्रदाय तथा 21 लाख रूपए की लागत के ट्रेक्टर एवं ट्राली के साथ नाला क्लीनिंग मशीन का लोकार्पण किया। उन्होने 3 लाख रूपए की लागत के स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की प्रतिमा तथा मिनी गार्डन का भूमि पूजन किया। अग्रवाल ने स्वीमिंग पुल का भी अवलोकन भी किया। लोकार्पण एवं भूमि पूजन समारोह में विधायक डॉ के. के. ध्रुव कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी, प्रभारी पुलिस अधिक्षक के. एल. धु्रव, पेेंड्रा नगर पंचायत के अध्यक्ष राकेश जालान, गौरेला नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती गंगोत्री राठौर सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57