Advertisement

Chhattisgarh News : अब वाहन मालिक कर सकेंगे बल्क में अपनी वाहनों के टैक्स का भुगतान : परिवहन विभाग द्वारा वाहन मालिकों को दी गई नई सुविधा

रायपुर : अब वाहन मालिक कर सकेंगे बल्क में अपनी वाहनों के टैक्स का भुगतान : परिवहन विभाग द्वारा वाहन मालिकों को दी गई नई सुविधा

रायपुर, 26 नवम्बर 2021छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग द्वारा वाहन पोर्टल पर वाहन मालिकों के लिए एक नयी सुविधा की शुरुआत की गयी है। इसके तहत अब वाहन मालिक बल्क में अपनी वाहनों के टैक्स का भुगतान कर सकेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के कुशल मार्गदर्शन में विभाग की सेवाओं का लाभ आमजन तक सुविधाजनक ढंग से पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य हो रहे हैं। परिवहन विभाग द्वारा वाहन पोर्टल पर वाहन मालिकों के लिए शुरू की गई नई सुविधा के तहत अब वाहन स्वामी अपने सभी वाहनों के टैक्स का भुगतान एक साथ कर सकते हैं। इसके पहले वाहन मालिकों को अपने प्रत्येक वाहन के लिए टैक्स का अलग अलग भुगतान करना पड़ता था, जिस कारण उन्हें अधिक समय लगता था, परन्तु अब इस नयी सुविधा से वे अपने सभी वाहनों के टैक्स का भुगतान एक साथ कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वाहन पोर्टल पर अपना लॉगिन आईडी बनाना होगा। जिसमें वाहन मालिक अपने एक से अधिक वाहनों को जोड़ सकते हैं, और उन सभी के टैक्स का भुगतान कर सकते है। अब इस सुविधा से उनको बार-बार ओटीपी से होने वाली दिक्कतों से छूट मिलेगी। साथ ही उनके समय की भी बचत होगी।
परिवहन विभाग द्वारा बताया गया कि इस नई सुविधा का लाभ उठाने के लिए वाहन मालिक सबसे पहले parivahan.gov.in में जाएं। उसके बाद ऑनलाईन सर्विसेस सेक्शन में व्हीकल रिलेटेड सर्विसेस को सलेक्ट करें। इसके बाद आरटीओ का चयन करें और यूजर लॉगइन (फॉर बल्क टेक्स पेमेंट वनली) पर क्लिक करें। यदि यूजर वाहन सिटीजन पोर्टल पर पहले से रजिस्टर है तो मोबाइल नम्बर और पासवर्ड की सहायता से बल्क टैक्स पेमेंट पोर्टल पर लॉगइन कर सकते हैं। यदि यूजर वाहन सिटिजन पोर्टल पर रजिस्टर न हो तो रजिस्टर now पर क्लिक करके अपने आप को रजिस्टर कर सकते हैं। इसके बाद यूजर को रजिस्ट्रेशन पेज में चाही गई जानकारियां देनी होगी। रजिस्टर हो जाने के बाद मोबाइल नम्बर और पासवर्ड की सहायता से बल्क टैक्स पेमेंट में लॉगिन किया जा सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47