Advertisement

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ की पशुपालक श्रीमती माधुरी जंघेल और तकनीशियन दुलारू राम साहू को मिला राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की पशुपालक श्रीमती माधुरी जंघेल और तकनीशियन दुलारू राम साहू को मिला राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार

केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय तथा राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पशुधन विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने दी बधाई

केन्द्रीय मंत्री परूषोत्तम रूपाला ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में दिया पुरस्कार

रायपुर. 26 नवम्बर 2021छत्तीसगढ़ की पशुपालक श्रीमती माधुरी जंघेल और पशुधन विकास विभाग में कार्यरत कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन दुलारू राम साहू को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया है। पशुपालन व पशुधन विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए भारत सरकार के पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय द्वारा चयनित व्यक्तियों को यह पुरस्कार दिया जाता है। केन्द्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्री श्री परूषोत्तम रूपाला ने आज राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड और पशुपालन, डेयरी और मत्स्यपालन मंत्रालय द्वारा भारत में श्वेत क्रांति के जनक स्वर्गीय श्री वर्गीज कुरियन की जन्म शताब्दी व राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर गुजरात के आनंद में आयोजित कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पशुधन विकास मंत्री रविन्द्र चौबे ने पशुपालक श्रीमती माधुरी जंघेल और तकनीशियन दुलारू राम साहू को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम मुरा के कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन दुलारू राम साहू को श्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन श्रेणी मंा तीन लाख रूपए का द्वितीय पुरस्कार मिला है। वहीं राजनांदगाव जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम संडी की पशुपालक श्रीमती माधुरी जंघेल को श्रेष्ठ देशी नस्ल कृषक श्रेणी में दो लाख रूपए का तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47