छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

कठपुतली नृत्य बना आकर्षण का केंद्र, रोचक नृत्यों से मतदाताओं को दिया मतदान का संदेश

रायपुर : कठपुतली नृत्य बना आकर्षण का केंद्र, रोचक नृत्यों से मतदाताओं को दिया मतदान का संदेश

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के आगमन पर आज राजधानी रायपुर स्थित बूढ़ापारा तालाब परिसर में आयोजित मतदाता महोत्सव प्रदर्शनी में मतदाता जागरूकता की थीम पर आयोजित कठपुतली नृत्य लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ निर्वाचन के लिए विशेष रूप से तैयार की गई कठपुतली चुनई चिरई की थीम पर आयोजित नृत्य के जरिए मनोरंजन के साथ-साथ मताधिकार के महत्व को दिखाया गया। वहीं 15 फिट की कठपुतली के नृत्य ने सबका मन मोह लिया, इसमें राजा और उनकी रानी तपस्या का नृत्य मतदाता जागरूकता के संदेशों से भरा रहा।
इस अवसर पर मैं भारत हूँ भारत है मुझमें मैं ताकत हूँ ताकत है मुझमें, बाकी कौनो काम भले बाद करव/ उठा चलव पहिली मतदान करव, आने वाली पीढ़ी भी हम पर अभिमान करें/चलो चलो मतदान करें, वोट करो मतदान करो/मतदान करो सबलोग जैसे जागरूकता गीतों में कठपुतली नृत्य हुआ। बिलासपुर से आया यह समूह लगभग 24 वर्षों से कठपुतली नृत्य का मंचन कर रहा है। इसकी संचालिका श्रीमती किरण मोइत्रा हैं।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!