भाजपा किसान मोर्चा की संभागीय बैठक……

भाजपा किसान मोर्चा की संभागीय बैठक……

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सरगुजा की संभागीय बैठक भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज साह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा के प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य अनिल सिंह मेजर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री द्वारिकेश पांडे, भारतीय जनता पार्टी सरगुजा के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति में भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में संपन्न हुईl किसान मोर्चा के संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार झूठे वादा कर सरकार में आई और सरकार बनते ही रेत खदान दारू दुकान गोबर खरीदी योजना मैं भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया किसानों के रकबा कटौती 2500 धान खरीदी 1 नवम्बर से धान खरीदी में लेट लतीफी किसानों की आर्थिक क्षति है भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ में 15 साल के रमन राज में पूल स्कूल शिक्षा रोड के निर्माण हुए और किसानों के हित में कार्य हुए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी किसानों को सशक्त बनाने के लिए किसान सम्मान निधि फसल बीमा जैसे कई योजना चला रहे हैं जिससे किसान समृद्ध हो सकेl

भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य लता उसेंडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल है किसानों को समय पर यूरिया तक उपलब्ध नहीं हो रहा है किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए प्रतिदिन किसान समितियों के बाहर चक्कर लगा रहे हैं पर उनका काम नहीं हो पा रहा है छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता 2500, बुजुर्गों व विधवा महिलाओं को 1500 पेंशन, सभी परिवारों को एक रुपए किलो चावल प्रदान कराने में विफल रही है, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुगलों ने देश को लूटा अंग्रेजों ने भारतीयों को मजदूर बनाया भारतीय अर्थव्यवस्था में खेती की 53% भागीदारी रहा है किसान बिल को रद्द किया गया क्योकि कई प्रकार की गलत नीतियों का प्रयोग कर आंदोलन किया गया हमारा देश विश्व गुरु और सोने की चिड़िया कहलाता था हम किसान मोर्चा इसे करके दिखाएंगे कार्यकर्ता लगन से काम करें, भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि सब का केंद्र बिंदु किसान है लोगों के बीच हमारा पकड़ होना जरूरी है सभी समाज के लोगों का मिश्रण किसान है सभी लोग अपने अपने दायित्वों का भली-भांति निर्वहन करें, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव ने कहा की किसान मोर्चा किसानों के हित में अच्छा काम कर रहा है हिंदुस्तान में किसान और छत्तीसगढ़ में धान मुद्दा बना हुआ हैl

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मोदी जी स्वतंत्र भारत में किसानों के हित के लिए कार्य कर रहे हैं यूरिया की कालाबाजारी को रोका गया पिछली बार किसानों का 11 लाख हैक्टेयर रकबा काटा गया और इस साल 2 लाख हेक्टेयर रकबा बढ़ाया गया है अभी भी 9 लाख हेक्टेयर रकबा बाकी है, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार किसानों को लगातार परेशान कर रही है जगह-जगह किसान आत्महत्या कर रहा हैं किसान मोर्चा किसानों के हित में काम कर रहा हैं किसान बिल हट गया लेकिन फिर से किसान बिल बिल लागू होगा ,किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री द्वारकेश पांडे ने कहा कि किसान मितान समितियों में 10-10 लोगों की टीम बनाना है और प्रदेश की सभी योजनाओं को लागू कराना है प्रदेश सरकार किसानों का धान खरीदना नहीं चाहती नाना प्रकार के परेशानी खड़ा कर रहा है, भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिले के जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह जी ने कहा कि सरगुजा में किसान मोर्चा किसानों के हित के लिए डट कर खड़ा है और किसानों के हित के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने को तत्पर है, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जनमजेय मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत कर सरगुजा किसान मोर्चा के 3 माह के कार्यों का वृत्त रखा साथ ही साथ कोरिया जिला अध्यक्ष विनोद साहू बलरामपुर जिला अध्यक्ष भरत सिंह सूरजपुर जिला अध्यक्ष रामकरण साहू जसपुर जिला अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह केसर ने भी अपने अपने जिले के 3 माह के कार्यों का विवरण दियाl

आज के संभागीय बैठक में मंच का संचालन सरगुजा जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह व जिला महामंत्री मनोज कंसारी के द्वारा किया गया व आभार किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल के द्वारा किया गया संभागीय बैठक में विशेष रुप से भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री गोमती द्विवेदी, प्रदेश मंत्री कुलकित चंद्रा ,किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता ,सूरजपुर प्रभारी लाल संतोष सिंह, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी ,मंजूषा भगत , फुलेस्वरी,अरुणा सिंह, विद्यानंद मिश्रा ,सैलु सिंह ,अनिल तिवारी,सुभाष केसरी संत सिंह, मनोज राजवाड़े, आदित्य सिंह जूदेव ,राजू पांडे, काशी केसरी, त्रिलोचन सिंह, रामप्रवेश राजवाड़े, सुनील बघेल ,अजय सिंह, मनीष बारी, हीरा राजवाड़े, मोहपाल राजवाड़े, नरेंद्र सिंह, सतीश जायसवाल, कन्हैया सोनी, गोपाल यादव, श्रवण सिंह, जय सिंह, गणेश यादव ,विशाल सिंह ,छोटे लाल माथुर ,मनोज प्रसाद ,भूपेंद्र सिंह, प्रवीण गुप्ता, प्रिंस तिवारी, नंद किशोर ताम्रकार ,संजू, कपिल पांडे, सुनील गुप्ता ,दीपक मित्तल, राजू जायसवाल आसुमल गर्ग ,आनंद जयसवाल, विकास मंडल, श्याम बिहारी ,नरेश्वर रजक ,भानु घोष, बाल्मीकि राजवाड़े भुनेश्वर सिंह मिथिलेश घनश्याम अग्रवाल आनंद शर्मा के साथ-साथ किसान मोर्चा के संभाग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे रहे।