रायपुर : ’महात्मा फुले समता पुरस्कार’ मिलने पर मुख्यमंत्री बघेल का माता जिजाऊ ग्रुप की महिलाओं ने किया सम्मान

रायपुर : ’महात्मा फुले समता पुरस्कार’ मिलने पर मुख्यमंत्री बघेल का माता जिजाऊ ग्रुप की महिलाओं ने किया सम्मान

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

रायपुर 28 नवम्बर 2021महात्मा फुले समता पुरस्कार से नवाजे जाने पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमान तल पर माता जिजाऊ ग्रुप की महिलाओं और अन्य नागरिकों द्वारा भरपूर उत्साह के साथ स्वागत-अभिनन्दन किया गया। आज शाम मुख्यमंत्री  बघेल के विमान तल पर आगमन होते ही महिलाओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का सम्मान किया और उन्हें उक्त पुरस्कार से नवाजे जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ज्योतिबा फुले जी ने जिस समतामूलक समाज की कल्पना की थी, छत्तीसगढ़ की सरकार उसी दिशा में कार्य कर रही है। यह सम्मान पूरे छत्तीसगढ़ का सम्मान है। इस अवसर पर रायपुर नगरपालिक निगम के सभापति प्रमोद दुबे, राकेश धोतरे, सुश्री दिशा धोतरे सहित माता जिजाऊ ग्रुप की अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।