Advertisement

जगदलपुर : राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता : रायपुर को मिली ओवरऑल चैम्पियनशिप

जगदलपुर : राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता : रायपुर को मिली ओवरऑल चैम्पियनशिप

जगदलपुर, 28 नवम्बर 2021जगदलपुर में 25 नवम्बर से संचालित राज्यस्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। रायपुर तैराकी, वाटर पोलो और योग की प्रतियोगिताओं में ऑवरऑल चैम्पियन रहा। महापौर श्रीमती सफीरा साहू ने समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त प्रेम पटेल, अनुविभागीय दंडाधिकारी दिनेश नाग, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक राजेन्द्र डेकाटे, जिला मिशन समन्वयक अशोक पांडे सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी और प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

समापन समारोह में जय कृष्टा कॉन्वेंट स्कूल पाहुरबेल की बैंड धुन पर प्रतिभागी खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया। माता रुक्मणी शिक्षण संस्थान, शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या विद्यालय बकावंड और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा आकर्षक लोकनृत्य प्रस्तुत किये गए। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। तैराकी 14 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, दुर्ग ने द्वितीय, तैराकी 14 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय, तैराकी 17 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, दुर्ग ने द्वितीय, तैराकी 17 वर्ष बालिका वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, दुर्ग ने द्वितीय, तैराकी 19 वर्ष बालक वर्ग में दुर्ग ने प्रथम, बिलासपुर ने द्वितीय, तैराकी 19 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग ने प्रथम, रायपुर ने द्वितीय, वाटर पोलो 19 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर ने प्रथम, बस्तर ने द्वितीय, योग 14 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर ने प्रथम और दुर्ग ने द्वितीय योग 14 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर ने प्रथम और दुर्ग ने द्वितीय, योग 17 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर ने प्रथम और दुर्ग ने द्वितीय योग 17 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर ने प्रथम और दुर्ग ने द्वितीय, योग 19 वर्ष बालक वर्ग में रायपुर ने प्रथम और दुर्ग ने द्वितीय योग 19 वर्ष बालिका वर्ग में रायपुर ने प्रथम और दुर्ग ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अनुशासन के लिए सरगुजा और मार्चपास्ट के लिए बस्तर को पुरस्कृत किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47