Advertisement

रायपुर : छत्तीसगढ़ी संस्कृति परिषद के लिए अशासकीय सदस्यों का मनोनयन

रायपुर : छत्तीसगढ़ी संस्कृति परिषद के लिए अशासकीय सदस्यों का मनोनयन

रायपुर, 28 नवम्बर 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणा के अनुरूप संस्कृति विभाग के विभिन्न प्रभागों को एक अम्ब्रेला के नीचे लाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्ष में गठित छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के लिए अशासकीय क्षेत्र के 15 सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इस आशय का आदेश मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर स्थित संस्कृति विभाग द्वारा जारी कर दिया है। शासन द्वार जारी आदेश अनुसार नामांकित सदस्यांे में राज्य के साहित्य और कला क्षेत्र से संबंधित व्यक्ति श्री विजय गुप्ता अम्बिकापुर साहत्य के क्षेत्र से, श्री भूपेश तिवारी कोण्डागांव आदिवासी लोककला के क्षेत्र से, सुश्री सरिता वर्मा भिलाई चित्रकला-मूर्तिकला के क्षेत्र से, भूपेन्द्र साहू रायपुर नाट्यकला के क्षेत्र से, पदमश्री ममता चन्द्राकर, कुलपति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ शास्त्रीय-लोक संगीत के क्षेत्र से कालीचरण यादव बिलासपुर और सुश्री बसंती वैष्णव रायगढ़ नृत्य के क्षेत्र को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसी प्रकार कला साहित्य में रूचि रखने वाले छत्तीसगढ़ से भारतीय संसद में निर्वाचित सदस्य दीपक बैज सांसद बस्तर को भी सदस्य नामांकित किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि परिषद के अंतर्गत कुल 6 प्रभाग है, जिनमें साहित्य अकादमी में पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी पीठ श्रीकांत वर्मा पीठ और गुरूघासीदास शोध पीठ होंगे। साहित्य अकादमी के इन तीनों पीठों के अध्यक्ष भी परिषद के सदस्य होंगे। शेष अन्य 5 प्रभागों के सदस्य होंगे। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष ईश्वर सिंह दोस्त, पिथौरा-भोपाल, पदुमलाल, पुन्नालाल बख्शी पीठ के ललित कुमार भिलाई, श्रीकांत वर्मा पीठ के रामकुमार तिवारी बिलासपुर, आदिवासी एवं लोककला अकादमी के अध्यक्ष नवल शुक्ल अम्बिकापुर, कला अकादमी के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र त्रिपाठी खैरागढ़-भिलाई तथा अध्यक्ष द्वारा मनोनित दो सदस्य विनोद वर्मा रायपुर और जयंत देशमुख रायपुर को भी परिषद का सदस्य मनोनित किया गया है। इन मनोनित सदस्यांे का कार्यकाल दो वर्षों के लिए निर्धारित होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47