महासमुंद-बसना में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय अलेख महिमा सत्य सनातन धर्म संगोष्ठी का हुआ आयोजन।


महासमुंद-बसना में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय अलेख महिमा सत्य सनातन धर्म संगोष्ठी का हुआ आयोजन।
भूपेंद्र कुमार साहू महासमुंद जिले के बसना जगदीशपुर रोड़ में स्थित मंगल भवन में छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय अलेख महिमा सत्य सनातन धर्म का संगोष्ठी बैठक का आयोजन हुआ।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

यह आयोजन अलेख महिमा सत्य सनातन धर्म छत्तीसगढ़ के संरक्षक निरंजन दास बाबा के नेतृत्व में हुआ।

जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिला एवं अंचलों से अलेख महिमा सत्य सनातन धर्म के अनुयाई एवं साधु संत उपस्थित हुए।
यह कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए साधु संतों ने सभा को संबोधित किया ।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अलेख महिमा सत्य सनातन धर्म छत्तीसगढ़ प्रांतीय अध्यक्ष अनंत महिमा शक्ति सागर गो सेवा केंद्र कांडसर गरियाबंद से पधारे बाबा उदयनाथ ने समस्त सनातनी महिमा समाज को संगठित होकर अपने धर्म एवं संस्कृति की रक्षा एवं प्रचार-प्रसार के लिए तन मन धन से दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने की बात कही।
अलेख महिमा सत्य सनातन धर्म छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बाबा उदयनाथ मिडिया से रुबरू हुए जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ समेत समस्त भारतवर्ष में हो रहे धर्मांतरण को रोकने एवं धर्मांतरित लोगों को सनातन धर्म वापस लाने के लिए बड़ा कदम उठाने कि बात कही।
साधु संतों एवं धार्मिक स्थलों पर हो रहे हमलों पर कहा कि धार्मिक संगठनों एवं धार्मिक स्थलों पर हो पर हो रहे अत्याचार को रोकना संतों का कर्तव्य बताया।