Advertisement

Surjpur News: भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में जिला इकाई की गठन

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में जिला इकाई की गठन

पत्रकारिता जगत में पूरे राष्ट्र की सबसे विश्वसनीय संगठन भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद के द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में जिला इकाई की गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले में जिलाध्यक्ष के रुप मे वरिष्ठ पत्रकार राकेश जायसवाल, जिला महासचिव सुमंत साहू, जिला उपाध्यक्ष नंद लाल यादव, शशी जायसवाल, राकेश पाठक, शैलेंद्र कुमार, श्यामसुंदर जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र कुमार, लव दुबे की नियुक्ति की गई है।

यह नियुक्ति भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के समस्त सदस्यों द्वारा पत्रकार सम्मेलन कुमेली में सभी की सहमति से की गई है। बाकी बचे हुए जिला एवं ब्लाकों में जल्द ही नियुक्ति किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद ने पत्रकारों के बीच में कहा कि आज पूरे प्रदेश में पत्रकार सुरक्षित नहीं है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पत्रकार अपने जान जोखिम में डाल कर समाचार कवरेज करता है। लेकीन कई पत्रकारों के ऊपर जान लेवा हमला हो चुका है। इसलिए पुरे प्रदेश के पत्रकारों को एकजुट होकर छत्तीसगढ़ सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने को मांग किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सूरजपुर के तत्वाधान में कुमेली जलप्रपात रामानुजनगर में जिला कार्यकारिणी बैठक में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद सारथी, प्रदेश महासचिव सत्येंद्र सोनी, कोरिया जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, संजीव सिंह, कविराज विश्वकर्मा, कृष्णा सिंह पैकरा, मिथिलेश जायसवाल, नीरज कुमार सिंह, सुरेंद्र साहू, रामकृष्ण साहू, एवं अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुमंत साहू के द्वारा किया गया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47