Advertisement

देवभोग युवा कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते कीमतों के विरोध में किया प्रदर्शन l

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार देवभोग युवा कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष भविष्य प्रधान के नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर विरोध प्रदर्शन किया l

इस दौरान माहुलकोट युवा कांग्रेस के ग्राम अध्यक्ष रुकचन्द नागेश ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बावजूद भी देश की मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। इस कारण आम जनता को परेशानी हो रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

देवभोग युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष भविष्य प्रधान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तेल में हुई वृद्धि से अर्जित धन को लोकतांत्रिक सरकार गिराने विधायक तोड़ने आदि में इस्तेमाल करने की मंशा रखती। इसलिए सरकार द्वारा गरीब जनता के ऊपर तेल एवं गैस के दाम बढ़ाकर उनकी कमर तोड़ दी है। इसका युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।

भविष्य प्रधान ने चेतावनी दी कि अगर सरकार द्वारा जल्द तेल की कीमतों को नियंत्रित नहीं किया गया एवं दाम कम नहीं किए गए तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र की भाजपा सरकार की होगी।

उक्त कार्यक्रम में ब्लाक सचिव सूरज प्रधान, नवीन सेन, रुकचंद नागेश, घनश्याम यादव, अनुभव यादव, कुबेर प्रधान, लोकेश नेताम, अश्विन हरपाल, मुकेश प्रधान, राहुल प्रधान, शिवचरण प्रधान, अजीत प्रधान, अनिल प्रधान, हितेश यादव एवं अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47