Advertisement

Chhattisgarh News : सिंचाई परियोजनाओं के लिए 21 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर : सिंचाई परियोजनाओं के लिए 21 करोड़ रूपए स्वीकृत

रायपुर 02 दिसम्बर 2021छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण एवं सुधार कार्यों के लिए 21 करोड़ 63 लाख 75 हजार रूपए स्वीकृत किया है। योजनाओं के पूरा होने से बत्तीस हजार सात सौ चौवालिस हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। जांजगीर-चांपा जिले के विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत खरसिया शाखा नहर के घोघरा वितरक नहर के मल्दी माईनर, सरायपाली माईनर, भालूडेरा माईनर, डोंगिया माईनर एवं सबमाईनर नहर के क्षतिग्रस्त सी.सी. लाईनिंग का पुर्ननिर्माण, कोलाबा फिक्सींग एवं बैंक सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 25 लाख 26 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 678 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड जैजेपुर की हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत सक्ती शाखा नहर के मुरलीडीह वितरक नहर के क्षतिग्रस्त सी.सी. लाईनिंग, बैंक सुदृढ़ीकरण, टो-वॉल का निर्माण एवं मिट्टी कार्य के लिए दो करोड़ सात लाख 88 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत खरसिया शाखा नहर के घोघरा वितरक नहर के अचानकपुर माईनर, पासीद माईनर एवं सबमाईनर, जुनवानी माईनर नहर के क्षतिग्रस्त सी.सी. लाईनिंग का पुर्ननिर्माण, कोलाबा फिक्सींग एवं बैंक सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 58 लाख 26 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 1282 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड अकलतरा की अकलतरा शाखा नहर के पोड़ी उप वितरक नहर, पकरिया वितरक नहर, किरारी वितरक नहर एवं तरौद वितरक नहर तथा माईनरों का जीर्णोद्धार एवं सी.सी. लाईनिंग कार्य के लिए दो करोड़ 48 लाख 73 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 25806 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। विकासखण्ड जैजेपुर की हसदेव बांगो परियोजना अन्तर्गत सक्ती शाखा नहर के मलनी वितरक नहर, सिरली सबमाईनर के सी.सी. लाईनिंग, बैंक सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 33 लाख 46 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 2049 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

विकासखण्ड सक्ती के गुंजी व्यपवर्तन योजना के नहर में सी.सी. लाईनिंग 2.40 कि.मी. एवं पक्के कार्यांे में सुधार कार्य एवं पुनर्निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 40 लाख 80 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 106 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। विकासखण्ड बम्हनीडीह अंतर्गत झर्रा फीडर जलाशय योजना कार्य के लिए एक करोड़ 27 लाख 95 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 62 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। विकासखण्ड नवागढ़ अंतर्गत हड़हामुहां स्टापडेम सह पुलिया निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 44 लाख 68 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 165 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। विकासखण्ड पामगढ़ अंतर्गत सनापत नाला में सिंघलद्वीप एनीकट योजना कार्य के लिए दो करोड़ 26 लाख 30 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 135 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जांजगीर-चांपा जिले के घोघरा स्टापडेम (खैरवार नाला में ) निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ 50 लाख 43 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 105 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57