Advertisement

Chhattisgarh News : महासमुंद में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस में खेल-कूद प्रतियोगिता में दिव्यांग छात्र दिखायेंगे दम

महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवसः खेल-कूद प्रतियोगिता में दिव्यांग छात्र दिखायेंगे दम

महासमुंद 02 दिसम्बर 2021कल शुक्रवार 3 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से दिव्यांग अपना दमखम दिखायेंगे। 1 और 2 दिसम्बर को विकासखण्ड स्तर पर खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अयोजन एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच हुई थी। इसमें निःशक्त कल्याण क्षेत्र की शासकीय संस्था, स्वैच्छिक संस्था एवं शिक्षा विभाग शालाओं में अध्ययनरत् दिव्यांग छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित किए गए। कल शुक्रवार 3 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर जिला मुख्यालय महासमुंद के मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अयोजन एवं सामान्य स्वास्थ्य जांच का आयोजन होगा। इस मौके पर दिव्यांग क्षेत्र में काम करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया जाएगा। खेलकूद प्रतियोगिता 10ः00 बजे से 2ः00 बजे तक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2ः30 बजे से होगा। अंत में पुरूस्कार का वितरण किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मालूम हो कि हर साल विश्व में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर को मनाया जाता है। इसका मकसद दिव्यांगों के प्रति लोगों के व्यवहार में बदलावा लाना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। हर साल इस दिन दिव्यांगों के विकास, उनके कल्याणों के लिए योजनाओं, समाज में उन्हें बराबरी का अवसर मुहैया कराने पर गहन विचार विमर्श किया जाता है। इस दिन दिव्यांगों के उत्थान ,उनके स्वास्थ्य व सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जिले में पिछले दो वर्ष से कोरोना के चलते लोगों के सेहत और बचाव की दृष्टि से आंशिक कार्यक्रम हुए थे।

उपरोक्त आयोजन राजीव गांधी शिक्षा मिशन, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से आयोजित होगा। खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न विधा मटका फोड़, थ्रो बॉल, बुक बैलेंसिंग, नींबू चम्मच दौड़ के अलावा 50 से 200 मीटर की दौड़ होगी। इसमें अलग-अलग आयु वर्ग के बालक-बालिकाएॅ भाग लेंगे। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल और सामूहिक गीत का भी आयोजन होगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47