Advertisement

Chhattisgarh News : युवा चित्रकार ने थ्रीडी पेंटिंग के जरिए बनाया अपना अलग मुकाम


रायपुर : युवा चित्रकार ने थ्रीडी पेंटिंग के जरिए बनाया अपना अलग मुकाम

जशपुर जिला युवा महोत्सव के लिए चयनित हुए चित्रकार वेल्सन

रायपुर, 02 दिसम्बर 2021युवा चित्रकार वेल्सन तिर्की ने चित्रकारी के क्षेत्र मंे अपना अलग मुकाम बनाया है। जशपुर जिले के कुनकरी निवासी तिर्की के बनाए गए आकर्षक थ्रीडी पेंटिंग को देखने वाले लोग उनकी प्रतिभा के कायल हो जाते हैं। पिछले 10 वर्षों से कला क्षेत्र में काम करते हुए वेल्सन ने दिल्ली, गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ सहित अन्य राज्यों में थ्रीडी वॉल पेंटिंग, थ्रीडी इम्बोस्ड पेंटिंग का प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई है। वेल्सन ने विकासखण्ड स्तर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है और वे जिला युवा महोत्सव जशपुर हेतु चयनित हुए है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

      संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज की अध्यक्षता में विगत दिवस युवाओं कुनकुरी विकासखण्ड में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। युवा महोत्सव के दौरान उभरते चित्रकार वेल्सन तिर्की की चित्रकारी के लोग भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए नजर आए। वेल्सन की आर्ट की रूचि बचपन से ही थी, जहां से उन्हें सीखने का मौका मिला वे सीखते गए। जब भी उन्हें समय मिलता है, वे अपने चित्रकला के अभ्यास में लगे रहते हैं। उनका मानना है कि कला को आप जितना समय देंगें, कला आपकी उतनी ही निखरेगी। वेल्सन क्षेत्र के इच्छुक चित्रकारांे को निःशुल्क मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। अंजेलुस तिर्की एवं श्रीमती एस. तिर्की के चित्रकार पुत्र वेल्सन तिर्की के इस सफलता पर लोगांे ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57