Advertisement

Chhattisgarh News : छुरा, परसदा, पाटसिवनी, अकलवारा धान उपार्जन केन्द्रों कलेक्टर ने किया निरीक्षण

गरियाबंद : छुरा, परसदा, पाटसिवनी, अकलवारा धान उपार्जन केन्द्रों कलेक्टर ने किया निरीक्षण

गरियाबंद जिले में दो दिन में 11171 मीट्रिक टन धान की खरीदी

गरियाबंद, 02 दिसम्बर 2021 गरियाबंद जिले में दो दिनों में समर्थन मूल्य पर 11 हजार 171 मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। अब तक 3118 किसानों ने उपार्जन केन्द्रों में अपना धान बेचा है। कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम छुरा, परसदाखुर्द, पाटसिवनी और अकलवारा उपार्जन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, एस.डी.एम श्रीमती शीतल बंसल, नायब तहसीलदार कुसुम प्रधान, खाद्य, विपणन के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

     समिति प्रबंधक ने बताया कि प्रतिदिन खरीदी के अनुसार टोकन जारी किया जा रहा है। कलेक्टर ने टोकन पर्याप्त संख्या में जारी करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान बारदाने की उपलब्धता की जानकारी ली गई। प्रबंधकों ने बताया कि अभी पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है। कलेक्टर ने इस दौरान किसानों से चर्चा की। उन्होंने नये धान खरीदी केन्द्र परसदाखुर्द में किसानों से बात की। यहां 02 लेयर में अस्थायी चबूतरा बनाने के निर्देश दिये है। समिति प्रबंधकों को पहले छोटे किसानों को प्राथमिकता देते हुए टोकन जारी करने के निर्देश दिये। इसके अलावा स्टेकिंग, ड्रेनेज और तीरपोलिंन की पर्याप्त व्यवस्था रखने कहा गया है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान धान की गुणवत्ता का भी मुआयना किया। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि वे निश्चिंत होकर धान विक्रय करें। सभी पंजीकृत किसानों का धान निर्धारित समय पर खरीदा जायेगा। उन्होंने किसानों से टोकन के अनुसार ही केन्द्र में धान लाने को कहा, ताकि खरीदी की व्यवस्था बनी रहे। 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57