Advertisement

Chhattisgarh News : पालदनौली जंगल में हुए लूट मामले में मुख्य आरोपी सहित 2 गिरफ्तार।

पालदनौली जंगल में हुए लूट मामले में मुख्य आरोपी सहित 2 गिरफ्तार।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सूरजपुर: गत 17 अक्टूबर को ओड़गी थाना क्षेत्र के ग्राम पाल दनौली जंगल में रात्रि के वक्त तीन अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पीकप वाहन में सवार मुर्गा व्यवसायी से रूपये लूटने के मामले में पुलिस ने ईश्वर राजवाड़े, सुरेन्द्र राजवाड़े तथा गुलाम को गिरफ्तार किया था वहीं प्रकरण का मुख्य आरोपी ईश्वर केंवट उर्फ मोनू घटना के बाद से फरार था।
थाना ओड़गी व झिलमिली की संयुक्त टीम के द्वारा फरार आरोपी की पतासाजी लगातार की जा रही थी इसी बीच बीते दिन नई तकनीक की मदद से प्रकरण के फरार के मुख्य आरोपी ईश्वर केंवट उर्फ मोनू पिता द्धारिका प्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सरना, थाना रघुनाथनगर को सूरजपुर में घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर उसने बताया कि लूट के षड़यंत्र में कमलेश यादव भी था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कमलेश यादव निवासी खालबहरा थाना चांदनी को भी गिरफ्तार किया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी ओड़गी रामसाय पैंकरा, थाना प्रभारी झिलमिली बसंत खलखो, प्रधान आरक्षक सोहरलाल पावले, आरक्षक राकेश सिंह, रामप्रसाद, सत्यनारायण सिंह, निलेश जायसवाल, विश्वजीत सिंह व दिनेश सक्रिय रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57