Advertisement

Ambikapur News : जनदर्शन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से पीड़ितों को मिल रही राहत……

जनदर्शन में आवेदनों के त्वरित निराकरण से पीड़ितों को मिल रही राहत……

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  कलेक्टर जनदर्शन में आवेदनों के त्वरित निराकरण होने से पीड़ितों व समस्याग्रस्त लोगो को राहत मिल रही है। कलेक्टर संजीव कुमार झा के द्वारा जनदर्शन में लोगो की समस्या गंभीरता से सुनकर संवेदनशील पहल करते हुए आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। इसी कड़ी में बुजुर्ग राजमतिया विश्वकर्मा को प्रधानमंत्री आवास के लिए राशि मिलने से उनकी आवास के सपने पूरे होंगे तथा आँख से दिव्यांग पंकज को मनरेगा के तहत पानी पिलाने का काम मिलने  से उसकी आजीविका की समस्या दूर होने के साथ ही दूसरों के लिए सहायक बन गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जनदर्शन में अम्बिकापुर के भट्टापारा निवासी बुजुर्ग रजमतिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए राशि नहीं मिल पाने की समस्या बताई। कलेक्टर ने नगर पालिक निगम आयुक्त को तत्काल राशि जारी करने के निर्देश दिए। नगर निगम आयुक्त द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 48 घंटे में प्रधानमंत्री आवास की प्रथम किश्त 56 हजार रुपये जारी कर दिया गया। इस राशि से रजमतिया अपने अधूरे पड़े आवास का काम पुनः प्रारम्भ करा सकेगी।

लखनपुर विकासखण्ड अंतर्गत लहपटरा निवासी पंकज ने जनदर्शन में बताया कि   वह जन्म से आंखों से दिव्यांग है। उसके पास आय का कोई साधन नहीं है और न चाहते हुए भी भीख मांगने पर मजबूर हैं। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मानवीय दृष्टिकोण से आवेदन को देखते हुए पंकज को मनरेगा के तहत काम करने वालो मजदूरों को पानी पिलाने के काम पर रखने जनपद सी.ई.ओ. को दिए। पंकज को प्रति दिन 197 रुपये के हिसाब से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47