छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur News : 14 गर्भवती महिलाओं की हुई निःशुल्क सोनोग्राफी……….

14 गर्भवती महिलाओं की हुई निःशुल्क सोनोग्राफी……….

P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के अंतर्गत 9 दिसम्बर 2021 को शहर के दो सोनोग्राफी सेंटर में शिविर आयोजित कर 14 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क सोनोग्राफी की गई।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

उल्लेखनीय है कि विगत दिवस प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक व्यवस्था के निर्देश दिए थे। गर्भवती महिलाओं की जांच में हिमोग्लोबिन, सिफलिस, सिकलसेल, यूरिन एल्बयूमिन एवं सोनोग्राफी की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत शासकीय एवं निजी चिकित्सकों के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय में महिला मरीजों की निःशुल्क जांच एवं उन्हें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस. सिसोदिया के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ शैलेन्द्र गुप्ता, डॉ एम.के. जैन एवं डॉ अमीन फिरदौसी द्वारा समुचित व्यवस्था की गई। डॉ एस.के जैन एवं डॉ विनय अग्रवाल ने जिले में शिशु मृत्यु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए अहम भूमिका निभाई।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!