Advertisement

कोरबा : धान खरीदी एक लाख क्विंटल पार, अब तक एक लाख 18 हजार क्विंटल से अधिक खरीदी

कोरबा : धान खरीदी एक लाख क्विंटल पार, अब तक एक लाख 18 हजार क्विंटल से अधिक खरीदी

तीन हजार 190 किसानों का 23 करोड़ रूपए से अधिक का धान खरीदा गया,मिलर्स को डीओ जारी, धान का उठाव शुरू,10 दिसंबर के लिए 940 किसानों ने कटाया टोकन, खरीदा जाएगा साढ़े 36 हजार क्विंटल से अधिक धान

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

कोरबा 09 दिसंबर 2021कोरबा जिले में एक दिसंबर से अभी तक समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान की मात्रा एक लाख क्विंटल पार हो गई है। जिले में अब तक एक लाख 18 हजार 702 क्विंटल धान सहकारी समितियों द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदा जा चुका है। अभी तक तीन हजार 190 किसानों ने समितियों में अपना धान बेच दिया है। जिसके लिए उन्हें 23 करोड़ दो लाख 82 हजार रूपए का भुगतान किया जा रहा है। कोरबा जिले में धान खरीदी को लेकर किसानों में अच्छा उत्साह है। किसान अपनी मेहनत से खेतों में उगाए धान को ट्रेक्टर-ट्रॉलियों, पिकअप, बैलगाड़ी के साथ-साथ बाईक पर भी धान खरीदी केन्द्र तक ला रहे हैं। किसानों ने इस बार धान खरीदी केन्द्रों पर व्यवस्थाओं की तारीफ की और प्रशासन को उसके लिए धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
जिले के 54 धान खरीदी केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की सभी व्यवस्थाओं से किसानों में धान बेचने के लिए खासा उत्साह है। आज देर शाम तक तीन हजार 190  किसानों से एक लाख 18 हजार 702 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। इसमें एक लाख 09 हजार 409 क्विंटल 60 किलो मोटा और नौ हजार 266 क्विंटल 80 किलो सरना और 25 क्विंटल 60 किलो पतला धान शामिल है। जिले में 10 दिसंबर को धान बेचने के लिए 940 किसानों को टोकन जारी किए गए हैं। इन किसानों से लगभग 36 हजार 598 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। सहकारी समितियों में शासकीय अवकाश के दिनों को छोड़कर सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को रविवार से शुक्रवार तक सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक टोकन जारी किये जा रहे हैं।
जिले के धान खरीदी केन्द्रों में कॉमन धान एक हजार 940 रूपए प्रति क्ंिवटल और ए ग्रेड धान एक हजार 960 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। इस बार किसानों से एक दिसंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक नकद और लिकिंग में धान की खरीदी की जा रही है। प्रदेश के किसानों से अधिकतम 15 क्ंिवटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान खरीदा जा रहा है। खरीदी केन्द्रों पर धान बेचने आने वाले किसान भी इस बार काफी उत्साहित है।
धान का उठाव शुरू, 84 हजार 820 क्विंटल धान के लिए डीओ जारी, 18 हजार 350 क्विंटल धान का उठाव – समर्थन मूल्य पर समितियों द्वारा खरीदे गए धान का जिले के मिलरों द्वारा उठाव भी शुरू हो गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में इस वर्ष 74 धान मिलर्स को कस्टम मिलिंग की अनुमति जारी की गई है। इसमें से 72 मिलर्स द्वारा मिलिंग के लिए अनुबंध किया गया है। अभी तक खरीदे गए धान में से 84 हजार 820 क्विंटल धान उठाव के लिए 30 मिलर्स को डीओ जारी किया गया है। मिलर्स द्वारा 18 हजार 350 क्विंटल धान का उठाव भी कर लिया गया है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले की सहकारी समितियों में प्रतिदिन औसतन 30 हजार क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। धान के उठाव के लिए मिलर्स को बार-बार निर्देशित किया जा रहा है। मिलर्स द्वारा तेजी से समितियों से धान उठाया जा रहा है।
940किसानों का साढ़े 36 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदने के लिए 54 उपार्जन केन्द्रों से जारी हुए टोकन – शुक्रवार 10 दिसंबर को 940 किसानों को धान बेचने के लिए 54 उपार्जन केन्द्रों से टोकन जारी कर दिए गए हैं। 10 दिसंबर को इन किसानों से 36 हजार 598 क्विंटल से अधिक धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। शुक्रवार  को धान खरीदी केन्द्र अखरापाली और कुलहरिया में 25-25, भिलाई बाजार, चिकनी पाली और चैतमा में 22-22, कोरकोमा में 34, कोरबीपाली में 32, बरपाली में 33 तिलकेजा में 31, भैंसमा में 30, सिरमिना में 36, रामपुर में 27, पोड़ी मं 28, उतरदा में 29 और तुमान में 24 समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे।
धान खरीदी केन्द्र कोथारी, केवराद्वारी, कोरबी पोड़ी, कुदुरमाल में 18-18, लबेद, दुरपा, पसान, जटगा में 14-14, कनकी, सुखरीकला में 11-11, नवापारा, उमरेली और पाली में 21-21, छुरीकला, फरसवानी, सोहागपुर में 19-19, दादरखुर्द, बरपाली कोरबा, जवाली में 16-16, निरधि में 26, हरदीबाजार और लाफा में 17-17, सोनपुरी, श्यांग, पठियापाली में 10-10, कटघोरा, नुनेरा, मोरगा में आठ-आठ, करतला में 12, तुमान, रंजना, पोड़ी-उपरोड़ा में पांच-पांच, बेहरचुंआ पिपरिया में सात-सात, सुमेधा में छह, लैंगा में 13, बिंझरा में 15, करईनारा में चार और नोनबिर्रा में 09 किसानों ने धान बेचने के लिए टोकन कटाया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM